जोले जोले बड़ा देव...गीत-
ग्राम-कुटैलीदादर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संत कुमार धुर्वे एक गीत सुना रहे हैं:
जोले जोले बड़ा देव-
दादा तारिक झूले नाम झूले-
महुवा के फूल चढ़ाहूँ-
दार में भोग लगाहूँ-
भोग लगाहूँ बुढा देव-
जोले जोले बड़ा देव...
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: DINDORI MP SANT KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : खाने की व्यवस्था हो गयी है, लॉकडाउन में मदद मिली...
ग्राम-सुरंगी, जिला-सिलवासा (दादरा नगर हवेली) से नर्मदा बता रहे हैं वे सिंगरौली जिले मध्यप्रदेश के निवासी हैं और इस वक्त लॉकडाउन में फंसे हैं, साथ में 35 लोग हैं सभी किराये के मकान में रहते हैं, उनको खाने की समस्या हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद स्थानीय साथी कृंणा शाह, कल्याण भाई, निस्बत व्हट्सएप ग्रुप एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनके खाने की व्यवस्था हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7247429861, 7024693760. (165551)
मददकार@कृंणा शाह, कल्याण भाई, निस्बत व्हट्सएप ग्रुप एवं स्थानीय प्रशासन |
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY DADRA NAGAR HAVELI SILVASSA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में आँवले का उपयोग...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को रोध प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए औषधि बता रहे है, आवंला को ले ले और उसके कली को बढ़िया से सुखा ले और उसका पावडर या मुरब्बा या आंवले का आचार या आंवले का हल्वा अगर आंवले को आप किसी भी तरह से सेवन करते है तो रोध प्रतिरोधक क्षमता है उसमे, इसका सेवन करने से रोध प्रतिरोधक क्षमता कोरोना रोग से बचाया जा सकता है |उसके आलावा रोगी के ऊपर दुसरे रोग भी आक्रमण नहीं करेंगे | जो व्यक्ति आंवले का सेवन करेगा उसकी आँखों की रोशनी बढती है | चश्मे का नम्बर भी उत्तरता है, आप इसको सामान्य भी उपयोग कर सकते है | अगर आप इसका सेवन करते है तो रोध प्रतिरोधक क्षमता बढेगा और कोई दूसरा रोग आक्रमण नहीं करेगा | संपर्क नम्बर@9519520931.
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CORONA HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
राशन नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड रहा है...
ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में रह रहे हैं, उनका कहना है कि वे राशन के लिये सोसाइटी गये थे लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला, राशन वितरण अधिकारी का कहना है अभी बिना राशन कार्ड वालों का राशन नहीं आया है, उनके परिवार में 6 सदस्य हैं एक गर्भवती महिला है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7566211659. (165640)
Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LAVRESH YADAV MP PDS REWA SONG VICTIMS REGISTER
देश में लॉकडाउन लगा है लेकिन वन अधिकारी मजदूरों से काम करा रहे हैं...
नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी बता रही हैं कि आज कोरोना महामारी के कारण पूरा देश लॉकडाउन है, कोई घर से नहीं निकल रहा है लेकिन इस समय वन विभाग अधिकारी मजदूरों से काम करा रहे हैं, लॉकडाउन तोड़ रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर काम बंद कराया जाये और लॉकडाउन का पालन कराया जाये, जिससे सभी सुरक्षित रहें : संपर्क नंबर@9584896474. (165621)
