भजले-भजले सवारिया रामचंद्र रघुवीर...भजन

ग्राम गणेशपुर, ब्लाक धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से तीजन राम पहाड़ी कोरवा जो जन्म से ही नेत्रहीन है वह एक भजन सुना रहे है :
भजले-भजले सवारिया रामचंद्र रघुवीर-
राम जैसे देवता नै ये लक्ष्मण जैसे वीर-
सीता जैसे नारी नै ये गंगा जैसे नीर-
भले-भजले सावरिया रामचन्द्र रघुवीर...

Posted on: Oct 16, 2016. Tags: SONG TIJAN RAM PAHADI KORVA VICTIMS REGISTER

आथे गोठियाथे वोकर बोली हर मिठाथे...मितानिन गीत

ग्राम पंचायत-रुखपुर ,पोस्ट-बसंतपुर,थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यसोदा देवी एक मितानिन गीत सुना रही हैं :
आथे गोठियाथे वोकर बोली हर मिठाथे-
नोनी बाबु दाई बहिन के गीत ला वोहर भाथे-
रहिथे मितानिन हमर साथ मा-
रहिथे मितानिन दीदी हमर गावं मा,हमर गावं मा-
काटा झन गड़े वोकर पावों मा-
काटा झन गड़े वोकर पावों मा-
जर जुडी और खासी सर्दी देखो ला घौ जाथे जी-
घर घर के दुख मितानी जान जाथे जी-
मया पीरा म संग देथे सुख दुःख में छावों मा-
रहिथे मितानी हमर गावं मा,काटा झन गड़े वोकर पावं मा...

Posted on: Oct 16, 2016. Tags: BAIJNATH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

इंदिरा आवास की अगली किश्त देने के लिए अधिकारी घूस मांग रहे हैं, दो साल से काम रुका हुआ है...

ग्राम-नवाटाड, पंचायत-बंदियों, प्रखंड-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से जे एम रंगीला के साथ सहदेव रविदास हैं जो बता रहे हैं कि नवाटाड मोहल्ला में हरिजन समाज के 15 परिवार निवास करते हैं जिनमें 6 को 2014-15 में इंदिरा आवास योजना की तहत घर बनाने के लिए 75-75 हजार रूपये स्वीकृत किये गए थे जिसमे दो मकान बने हैं बाकि अधूरे पड़े हैं । उनका आरोप है कि अधिकारी घूस मांग रहे हैं और उनके पास वह देने के लिए पैसे नहीं है इसलिए उनके मकान अब भी अधूरे पड़े हैं और वे अब भी घासफूस की झोपड़ी में रह रहे हैं । वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि आप कृपया चन्द्रपुरा BDO@9939969111, DC@9470526005 को फोन कर दबाव डालें । जे एम रंगीला@8877185940

Posted on: Oct 16, 2016. Tags: JM RANGEELA SONG VICTIMS REGISTER

आज़ादी के 70 साल बाद भी हमारे मोहल्ले में बिजली नहीं है, कृपया अधिकारियों को फोन करें...

ग्राम पंचायत पुटा (घुटरापारा) ब्लाक लखनपुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मनोज यादव के साथ उपस्थित है ग्रामवासी तेजलाल सिंह जो बता रहें है कि ग्राम पंचायत पुटा (घुटरापारा) में आजादी के 70 साल बाद भी बिजली नही लगाए हैं | जहा पर 25 मकानों की संख्या हैं |इस समस्या को लेकर ग्रामसभा में भी आवेदन दिए | पर कोई कारवाही नही किये |अत: इस समस्या समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद की अपील कर रहे है | ग्राम पंचायत (सरपंच) मोबाइल नम्बर -09977896433 ग्राम पंचायत (सचिव) मोबाइल नम्बर -08120988304. बिजली नहीं होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते । अँधेरे में खाना बनाना पड़ता है और सिंचाई भी नहीं हो पाती । मनोज@8435316006

Posted on: Oct 15, 2016. Tags: MANOJ YADAV SONG VICTIMS REGISTER

खेलिहा सइया खून के होली, दुश्मन के करेजा चीर के...भोजपुरी देशभक्ति गीत

ग्राम देवीगंज, जिला बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से चंदेश्वर कुमार कुशवाह और उनके साथ उपस्थित बिहार राज्य से बन्दा जो भोजपुरी भाषा में देशभक्ति गीत सुना रहे है :
खेलिहा सइया खून के होली, दुश्मन के करेजा चीर के-
आण दी हा प्राण दी हा, दी ना कश्मीर के-
मन बदल बा मुदया के, भारत माँ करे पुकार हो-
मन बदल बा मुदया के, भारत माँ करे पुकार हो-
आज खतरा में परल बा, उन हु के सम्मान हो-
आण दी हा प्राण दी हा, दी ना कश्मीर के...

Posted on: Oct 15, 2016. Tags: Chandreshwar Kushwaha SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »