ट्रांसफ़ॉर्मर नही लगाने से गाँव में बिजली की समस्या है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-चरवाही, विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामसिंह बता रहे हैं| बिजली ट्रांसफार्म नहीं लगने गाँव में बिजली की समस्या है| उनका कहना है| ट्रांसफ़ॉर्मर लगाने के लिये लाया गया था| लेकिन लगाया नहीं गया| वापस ले लिया गया| जिससे आभी भी समस्या बनी है| इसलिये इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बिजली विभाग@09926125490, संपर्क नंबर@8959217119.
Posted on: Oct 17, 2016. Tags: CG KORIYA PROBLEM RAMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
ये वक्त न ठहरा है ये वक्त न ठहरेगा...देशभक्ति गीत
ग्राम-घाटकोहका, पोस्ट-सुंदरिया, थाना-कुरई, जिला-सिवनी (म.प्र.) से घनश्याम मर्सकोले एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
ये वक्त न ठेहरा है ये वक्त न ठहरेगा-
दिन यूही गुजर जाएगा घबराना कैसा हैं-
हिम्मत से काम लेंगे घबराना कैसा है-
ये दुःख जीवन में आते और जाते रहते है-
दुःख पहले आएगा घबराना कैसा है...
Posted on: Oct 17, 2016. Tags: GHANSHYAM MARSAKOLE SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : दीवाली में हम किसान अपने जानवरों की पूजा करते हैं और डंडा, ददरिया नाच नाचते हैं...
ग्राम कुकदुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में कामेश्वर राणा उनके साथ के है ग्रामीण किसान कृष्ण कुमार परस्ते अपने ग्रामीण इलाके में किसान खेती-बाडी तथा त्यौहार पर्वों को किस प्रकार से मानते है उसके बारे में बता रहे है | कृष्ण कुमार बता रहे हैं कि सब किसान अभी धान की कटाई का इंतज़ार कर रहे हैं और उसके बाद घरों की लिपाई-पुताई का काम शुरू करेंगे । यह काम दीवाली के पहले पूरा करना है । किसानों की दीवाली के बारे में वे बता रहे हैं कि किसान उसने अपने जानवर की पूजा करते है । शाम को दिया जलाते हैं और डंडा नृत्य करते हैं कुछ साथी अगले दिन ददरिया नाच भी करते हैं । कृष्ण कुमार धान के बाद चना लगाने की तैयारी करेंगे और किसानों को समय पर उसे लगाने की सलाह दे रहे हैं । राणा@9631857438
Posted on: Oct 17, 2016. Tags: KAMESHWAR KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
ये बबुवा निकन लागे तोहर राम कटरिया गरीबन...बिहारी गीत
जिला-पलामू (झारखण्ड) से नवीन कुमार रबी एक गीत सुना रहे है:
ये बबुवा निकन लागे तोहर राम कटरिया गरीबन-
सब अमीर वन से कहे-
गरीब वन सब अमीर वन से कहे-
ये बबुवा निकन लागे तोहर...
Posted on: Oct 17, 2016. Tags: NAVEEN KUMAR RABI SONG VICTIMS REGISTER
नफस-नफस कदम-कदम बस एक फिक्र दम बदम...जनवादी गीत
ग्राम-पुरानी गोदरी इप्टा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से मुकेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
नफस-नफस,कदम-कदम बस एक-
फिक्र दम बदम घिरे हैं हम सवाल से-
हमे जवाब चाहिए सवाल दर जवाब हैं-
कि इन्कलाब चाहिए इन्कलाब जिंदाबाद-
जहाँ पे अवाम के खिलाफ साजिशे हो शान से-
जहाँ पे बेगुनाह हाथ धो रहे हैं शान से...

