गीत गा रहे हैं आज हम रागिनी को ढूँढ़ते हुए...प्रेरणा गीत
ग्राम-बनियाबन, पंचायत-झुलाड़ीहा, प्रखंड-हंटरगंज, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
आ गये यहाँ जवा कदम जवा कदम मंजिलो को ढूँढ़ते हुए-
गीत गा रहे है आज हम रागिनी को ढूँढ़ते हुए-
दो दिलो में ये उमंग है ये जहाँ नया बसायेंगे-
आ गये यहाँ जवा कदम जवा कदम-
जिन्दगी को तोड़े आज से दोस्त हम नये बनायेंगे-
फूल दो नये खिलाएंगे ताजगी को ढूँढ़ते हुए-
आ गये यहाँ जवा कदम जवा कदम...
Posted on: Oct 19, 2016. Tags: RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
स्कूली पैरा शिक्षक कई महीनों से हड़ताल पर, शिक्षा पर बुरा असर, कृपया अधिकारी को फोन करें...
ग्राम-बचरा, पोस्ट हथवा, थाना-कटकनसांडी, जिला-हजारीबाग (झारखण्ड) से कामेश्वर कुमार राणा के द्वारा स्कूली पैरा शिक्षक के कई महीनों से पूरे जिले में हड़ताल पर बैठे होने तथा छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर बुरा असर पड़ने की समस्या बता रहे है | वे कह रहे हैं कि गरीब अपने बच्चों को निजी स्कूल भी नहीं पढ़ा सकते और अगर यह हड़ताल और लंबी चली तो कई विद्यार्थियों का साल बिलकुल पढ़ाई न होने के कारण खराब हो जाएगा अत: इस समस्या समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे है | जिला शिक्षा अधीक्षक शिवेंद्र जी का मोबाइल नम्बर 09431831528 और जिला उपायुक्त रवि शुक्ला जी का मोबाइल नम्बर 07762936444, कृपया उन्हें फोन करें । राणा@9630095766
Posted on: Oct 19, 2016. Tags: KAMESHWAR KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है तो पूरा परिवार भूख हड़ताल पर बैठा है, कृपया मदद करें...
ग्राम-रोहनियाटांड, पंचायत-पेज, प्रखंड-नवाडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) का पूरा बुधन रविदास परिवार प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है वे कह रहे हैं कि गाँव के कुछ दबंग इनके साथ जमीन को लेकर अत्याचार कर रहे हैं इसकी शिकायत इन्होने उपायुक्त और प्रखंड मुख्यालय में भी दिए थे वे विधायक के पास भी गए फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए इस धरने पर बैठे हैं । जे एम रंगीला सीजीनेट के साथियों से उनके लिए मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया अंचल अधिकारी CEO.का नम्बर- 8809815791, D.C. का नम्बर – 9470526005 पर फोन कर दबाव डालें और पीड़ित परिवार की मदद करें । जे एम रंगीला @8002242808
Posted on: Oct 19, 2016. Tags: JM RANGEELA SONG VICTIMS REGISTER
हाय जमाना टेढा यार, जमाना टेढा है रे...करमा गीत
ग्राम खरगवारा, विकासखंड-महेंदवानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से राजेंद्र श्याम एक करमा गीत सुना रहे है:
हाय जमाना टेढा यार, जमाना टेढा है रे-
समल-समल डग-डार जमाना टेढा है रे-
कोदो नई ये कुटकी नई ये अउ तो नई ये धान-
जमाना टेढा यार, जमाना टेढा है रे-
साँझा के बेरा पहुना अईगे, कहो में राखव मान-
समल-समल डग-डार जमाना टेढा है रे-
लावा ढोरकए तितुर ढोर कए अउ ढोरकए मंजूर-
जमाना टेढ़ यार, जमाना टेढा है रे-
कितना दूर निकल के भगगे जमाना टेढा है रे-
जमाना टेढ़ यार, जमाना टेढा है रे...
Posted on: Oct 19, 2016. Tags: RAJENDRA SAIYAM SONG VICTIMS REGISTER
पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के कुछ लोग अब भी जंगल काटकर पारम्परिक झुंगा खेती करते हैं...
ग्राम गणेशपुर, ग्राम पंचायत सिसरिंगा, ब्लाक धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से प्रेमसाय मुढ़ीयार जो पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के सामाजिक जिला अध्यक्ष है उनके साथ आज उपस्थित है ग्रामवासी सुनाराम और उनके द्वारा बताया जा रहा है कि विशेष पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के लोग कैसे खेती-किसानी करते है | वे आपस में इसके सबंध में बातचीत कर रहे है | सुनाराम बता रहे हैं कि वे अपने पूर्वजों की तरह झुंगा खेती करते हैं जिसमें जंगल काटकर खेत बनाया जाता है । वे बता रहे हैं कि उन्होंने इस बार बरसात में कई तरह के पारम्परिक फसलों को लगाया है उन्हें अभी पता नहीं कि अंतत: इस बार फसल कैसी होगी । इसके साथ उन्होंने धान भी लगाया है । प्रेमसाय@8827498916
