मुस्कराता रहे जीवन, मुस्कराता रहे जीवन...कविता

जिला-कानपुर (उ.प्र.) से के एम भाई एक कविता सुना रहे हैं :
मुस्कराता रहे जीवन !!
तितली बनकर यूँ ही – उड़ता रहे जीवन-
फूलों सा यूँ ही-
महकता रहे जीवन-
हर एक मोड़ पर यूँ ही-
मुस्कराता रहे जीवन-
पंक्षियों सा यूँ ही-
चहकता रहे जीवन-
तिनका तिनका बटोरकर यूँ ही-
दाना चुगता रहे जीवन-
हर घड़ी यूँ ही-
मुस्कराता रहे जीवन-
हर आंगन पर यूँ ही-
सजता संवरता रहे जीवन-
डाल डाल पर यूँ ही-
खुशियाँ लुटाता रहे जीवन-
हर घड़ी, हर पल यूँ ही-
मुस्कराता रहे जीवन-
दीप बनकर यूँ ही-
प्रेम के बीज बांटता रहे जीवन-
दिन रात यूँ ही-
मुस्कराता रहे जीवन-
मुस्कराता रहे जीवन...

Posted on: Oct 20, 2016. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

डिंडोरी के जिला अस्पताल में मरीजों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, कृपया मदद करें...

जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार आज जिला अस्पताल में है जहां उनके साथ जहाना हैं जो बता रही है कि जिला अस्पताल में पीने के पानी की सुविधा नहीं हैं जिसके कारण मरीज लोग परेशान हो रहे हैं और उनको पड़ोस की नर्मदा नदी से पानी लाकर पीना पड़ रहा है और मरीज और उनके साथी भी यही शिकायत कर रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि वे सिविल सर्जन का नम्बर@9425163674, C.M.O. का नम्बर @9424360958, कलेक्टर का नम्बर@8085452555 पर फोन कर दबाव डालें और त्तकलीफ झेल रहे दूर दराज़ से आए रोगियों और उनके परिवार वालों की मदद करें । संतोष@9516071739

Posted on: Oct 20, 2016. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर: मैनपाट में अधिक वर्षा से आलू की फसल बर्बाद, किसान कर्ज भी नहीं पटा पाएंगे...

(छत्तीसगढ़) मैनपाट से दिलीप जयसवाल बोल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट में इन दिनों अक्टूबर माह में बहुत ही बारिश हो रही है जिससे किसानों की आलू और टाओ की फसलें बर्बाद होने की स्थति में है | यहाँ के माझी जनजाति के किसान फसल उत्पादन हेतु बैंको से ऋण राशि निकाले हैं तथा बारिश को देखते हुए फसल अच्छी ना होने के कारण किसानों के सर पर संकट मंडरा रहा है और लग रहा है कि इस बार किसान अपना कर्ज भी नहीं पटा पाएंगे | इसके पहले भी किसान यहां आलू की खेती कर पछता चुके हैं और इस बार भी अब तक बारिश रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिससे नुक्सान बढ़ता ही जा रहा है । किसान स्वर के लिए दिलीप जयसवाल@9589535951

Posted on: Oct 20, 2016. Tags: DILIP JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Thanks to your calls I got admission in blind school, many thanks...

I am a blind student and want to study but I was not finding any school then I recorded a message on CGnet Swara and I am very thankful to all those who called me and gave me information about school for blind students. I have got admission now and I am continuing my studies, so I want to thank CGnet and all who called me to help. I also want to help those blind students who need help. They can call me@9009784751. I am Chandar Sai from Odari village post Chalgali tehsil Wadrafnagar district Balrampur Chhattisgarh.

Posted on: Oct 20, 2016. Tags: CHANDAR SAI EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

नाव हो जाई पार, नाव हो जाई पार शिव जी के नाम व जापल करा...भजन

ग्राम-पहाड़ करवा, पोस्ट-झरिया, जिला -सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गिरधारी यादव शिव भजन सुना रहे हैं:
नाव हो जाई पार नाव हो जाई पार शिव जी के नाम व जापल करा-
नाव हो जाई पार नाव हो जाई पार शिव जी के नाम व जापल करा-
शिव जी के नाम व जापल करा शिव जी के नाम व जापल करा-
जापल में लागे न कोनो रुपैया बात गठिया ला सुनव मोरा-
भैया बेड़ा हो जाई पार बेड़ा हो जाई पार शिव जी के नाम व जापल करा-
भोले बाबा होवे दया के सागर, भोले बाबा होवे दया के सागर...

Posted on: Oct 20, 2016. Tags: GIRDHARI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »