हमारे गाँव में एक भी आंगनवाड़ी नहीं है, कृपया अधिकारी को फोन कर के हमारे बच्चों की मदद करें...
ग्राम-बचरा, पोस्ट-डोटवा, थाना-कटकनसांडी, जिला-हजारीबाग़ (झारखण्ड) से कामेश्वेर कुमार राणा बता रहा हैं कि उनके गाँव में एक भी आंगनवाडी नहीं है और सबसे करीबी आंगनवाड़ी इनके गाँव से करीब 6 किलोमीटर दूर हैं, इसलिए गाँव के बच्चे आंगनवाडी नहीं जा पाते हैं । वे गाँव के एक पुरुष और एक महिला से बात कर रहे हैं जो भी यह बता रहे हैं कि चूंकि आंगनवाड़ी दूर है इसलिए वे बच्चों को वहां भेज नहीं पाते है और उनको पोषक आहार और प्राथमिक शिक्षण की सुविधा नहीं मिल पाती है । इसलिए वे सभी मिलकर सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, वे कह रहे हैं कि आप कृपया हमारे उपायुक्त को 7762936444 को फोन कर के दबाव डालें और हमारे बच्चों की मदद करें । राणा@9631857438
Posted on: Oct 21, 2016. Tags: KAMESHWAR KUMAR RANA SONG VICTIMS REGISTER
का लगी अनपढ जिंदगी बिता ले, मोर भैया रे दुनिया में कतेक ठोकर खाले...साक्षरता गीत
ग्राम-बनियाबन, पंचायत-झुलाड़ीहा, प्रखंड-हंटरगंज, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजेश कुमार एक साक्षरता गीत सुना रहे हैं:
का लगी अनपढ जिंदगी बिता ले-
मोर भैया रे दुनिया में कतेक ठोकर खाले-
मोर बहिन रे दुनिया में कतेक ठोकर खाले-
डॉक्टर के लिखल दवा सिके ना बुझाले-
तीन बार खाए के दवा एका बार खाले-
मोर भैया रे दुनिया में कतेक ठोकर खाले-
मोर बहिन रे दुनिया में कतेक ठोकर खाले-
कोट गेली जमीन बेच ली सिके ना बुझाले-
एक हजार दे ली एके सौ चढ़े-
मोर भैया रे दुनिया में कतेक ठोकर खाले-
मोर बहिन रे दुनिया में कतेक ठोकर खाले...
Posted on: Oct 21, 2016. Tags: RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
भूमि, गगन, वायु, जल और अग्नि मिलकर ही भगवान हैं, प्रकृति ही बड़ा देव है: गोंडवाना दर्शन...
ग्राम भेडिया, पोस्ट भेडिया, थाना चौदरा, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोंडवाना राजकुमार पोया गोंडवाना समाज में प्रचलित विभिन्न शब्दों के अर्थ बता रहे हैं | वे बताते हैं कि जय सेवा का अर्थ है एक दूसरे की सेवा करना । बड़ा फेन का अर्थ है बड़ा देव । वे कह रहे हैं कि हमारा शरीर प्रकृति के पांच तत्वों से बना हुआ है और वही भगवान है जो इन पांच तत्वों भूमि गगन वायु जल और अग्नि से मिलकर बना है । वे कहते हैं यही बड़ा देव है जिसकी हमें पूजा अर्चना करनी चाहिए । वे कहते हैं गोंडवाना एक भूभाग का नाम है और यह किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं है । मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अमरकंटक से दक्षिण का हिस्सा गोंडवाना भूभाग कहलाता है । राजकुमार@9669126536
Posted on: Oct 21, 2016. Tags: GONDWANA RAJKUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Underground water contaminated with fluoride, falling sick drinking river water...
All underground water is contaminated with fluoride in my village and people are falling sick after drinking water from river says Khirasindhu Sagariya from Kushmal village, Post Kendupati, tehsil Khariar district Nuapada, Odisha. Fluoride in underground water is causing deformation. There are half a dozen deformed people and around same number have died. Please call BDO@9437328366 and officer from PHE dept@9977461464 to help suffering villagers. Sagariya@9937371553
Posted on: Oct 21, 2016. Tags: KHIRSINDHU SAGARIYA SONG VICTIMS REGISTER WATER
घुमड़-घुमड़ कर आसमान में देखो मंडराया बादल...झूमर कविता
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से अमन कुमार एक झूमर कविता सुना रहे हैं:
घुमड़-घुमड़ कर आसमान में देखो मंडराया बादल-
आया बादल, आया बादल देखो-देखो बालू काला-
हाथी मोटा दांतों वाला कितने रूप बनाया बादल-
आया बादल, आया बादल...
