हमारे गाँव के मिडिल और हाईस्कूल में शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही...
ग्राम पंचायत-कुसुमतरा, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से उमाशंकर कश्यप बता रहे है कि हमारे गाँव में मिडिल और हाईस्कूल है परन्तु वहां शिक्षको की कमी है | शिक्षको की कमी होने के कारण गाँव के कुछ शिक्षित व्यक्तियो के द्वारा 30-40 रूपये फ़ीस लेकर पढाया जा रहा है | यहाँ पर छठवी में 53 बच्चे, सातवी में 57, आठवी में 60, नौवी कक्षा में 55 बच्चे, दसवी कक्षा में 38 बच्चे हैं लेकिन शिक्षकों की कमी होने के कारण बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही है और बच्चो का भविष्य अन्धकारमय है इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि शिक्षको की व्यवस्था हो सके | DEO@9827172726. उमाशंकर@8821916846.
Posted on: Oct 09, 2017. Tags: SONG UMASANKAR KASHYAP VICTIMS REGISTER
का खा हो हमरा के रहिया बताई दो...भोजपुरी भक्ति गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से अमन कुमार एक भोजपुरी भक्ति गीत सुना रहे है :
का खा हो हमरा के रहिया बताई दो-
पानी बुलायली तनी घर पहुचाए दो-
न जाने के गहुआ के नाम हो यगो-
हो यगो काली माय बारि हमरा गाँव-
का का हो हमरा के रहिया बताई दो...
Posted on: Oct 08, 2017. Tags: AMAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
लगभग दो साल से अंधे बुजुर्ग दम्पति को पेंशन नहीं मिला, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...
ग्राम-कर्जाव, पोस्ट-करजी, प्रखंड-चयनपुर, जिला-कैमूर (बिहार) से राकेश कुमार बता रहे है कि उनके माता-पिता अंधे है और लगभग दो साल से उनको पेंशन नहीं मिल रहा है. पहले इनको बैंक से डायरेक्ट हाथ में दिया जाता था लेकिन जब से अकाउंट में देना शुरू किये है तब से इनको पेंशन नहीं मिल रहा है | सिर्फ एक बार 700 रूपये किस आधार पर भेजा गया था .2016 में जो पेंशन 4800 मिलना था वो सिर्फ 4000 ही मिला है बाकि पैसो को ग्राम सेवक खाना चाहता है कई बार अधिकारियो के पास शिकायत किये है फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनका पेंशन मिल सके | BDO@9431818060. राकेश@9871639769.
Posted on: Oct 08, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
पेड़ गिरने से पोल टूट गया, हम 25 घर डेढ़ साल से अँधेरे में, बिजली नही है अधिकारी सुनते नहीं...
ग्राम-भादौली, जयसवाल पारा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ललित कुमार दुबे और तीरथलाल अनिल बता रहे हैं हमारे गाँव में 18 अगस्त 2016 को पेड़ टूट जाने से दो पोल गिर गया था जिससे बिजली कट गयी थी, आज डेढ़ साल से ये समस्या बनी है इससे लगभग 25 घरो को बिना बिजली के ही रहना पड रहा है इस समस्या के निराकरण के लिए इन्होने पोल लगाये, कई बार विद्युत विभाग, विधायक से शिकायत किया, लेकिन इस पर अब तक कोई कारवाही नही की गई जिससे परेशान होकर साथी सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर फोन कर दबाव बनाये जिससे उनकी बिजली की समस्या का समाधान हो सके: विद्युत विभाग@9425253115.ललित कुमार दुबे@9753154093
Posted on: Oct 05, 2017. Tags: LALIT KUMAR DUBEY SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 2nd October 2017-
1 अक्टूबर से लागू हो रहे कई नए नियम, आप भी जान लें – छत्तीसगढ़ में बोनस तिहार का विरोध करेगी कांग्रेस –
किसानों के फसल पर ठेकेदार ने चलाए बुलडोजर, प्रशासन ने सड़क निर्माण रोका-
देवी दशहरा मनाता है बस्तर, नहीं करता रावण वध –
क्यों नर्मदा घाटी के ये विस्थापित पानी से बच भी गए तो कर्ज में डूब कर मर जाएंगे -
