पंचायत भवन नहीं होने से बैठक पेड़ के नीचे करना पड़ता है...
ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट, थाना-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के सरपंच जीत सिंह आयाम बता रहे हैं उनके गाँव में पंचायत भवन नहीं है, भवन के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था, लेकिन उस पर सुनवाई नहीं हो रही हैं, उनका कहना है पंचायत भवन नहीं होने से दिक्कत हो रही है, बैठक पेड़ के नीचे करना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पंचायत भवन बनवाने में मदद करें : जनपद CEO@9406128383, SDM@9977441420, कलेक्टर@9425253580. संपर्क नंबर@7354924173.
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: BALRAMPUR CG JITSINGH AYAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
दिल दिया है जां भी देंगे ए वतन तेरे लिये...गीत-
ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिब्या जोगी एक गीत सुना रही हैं:
दिल दिया है जां भी देंगे ए वतन तेरे लिये-
तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू-
तू मेरा अभिमान है-
तेरा सब कुछ माये, मेरा सब कुछ तू-
हर करम अपना करेंगे-
ए वतन तेरे लिए-
दिल दिया है जां भी देंगे ए वतन तेरे लिये...
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: ANUPPUR JIBYA JOGI MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : डबरी निर्माण में काम किये थे काम का पैसा मिल गया...
ग्राम-लाल सुहानर, पंचायत-नेलवाड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फुल सिंग करंगा बता रहे हैं उन्होंने डबरी निर्माण में काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान उन्हें नहीं हुआ था, उनके साथ 56 लोगों ने काम किया था, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियो के पास आवेदन किया था, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किया जिसके एक माह बाद काम का पैसा मिल गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर/फूलसिंह करंगा@7587392746.
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: CG FULSINGH KARANGA IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मुह से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी मुह में होने वाली समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 10 ग्राम जीरा को पीसकर 1 गिलास पानी में उबालें जब पानी एक 1 कप बचे तब उसमें ढाई ग्राम इलाइची और ढाई ग्राम फिटकरी को तवा में सेंककर पानी में मिलाकर गरारा करें ऐसा करने से मुँह से संबंधित बीमारी में आराम मिल सकता है, इसका लगातार उपयोग कर सकते हैं, ठण्डी चीजों और खट्टी चीजों से दूर रहे। संबंधित विषय पर जानकारी लेने के बाद नुस्खा उपयोग करें :
संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
ये धरती मा काम करबो...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-मंगुर्दा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरि मार्को एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ये धरती मा काम करबो, ये धरती मा काम करबो न-
हाँ हमर भुइयां बड़ा महान गा-
ये धरती मा काम करबो-
नागर बइला खेत मा लईजबो न-
हाँ नागर ला जोत के हम खेती किसानी करबो गा-
ये धरती मा काम करबो, ये धरती मा काम करबो न...
