हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
लक्ष्मण कश्यप ग्राम पंचायत-सेडवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 80 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| निवासी सीताराम कश्यप का कहना है, पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479223410, सरपंच@88270141450, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA LAXMAN KASHYAP PROBLEM WATER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब हो गया पानी के लिये बहुत दिक्कत होती है कृपया मदद करें..,-
ग्राम-बड़ेकिलेपाल सिक्कोपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू बता रहे हैं,की उनके गाँव में पुरे चार हैंडपंप लगा हैं|सिक्कोपारा का हैंडपंप ख़राब हैं|गन्दा पानी निकलता वहां के ग्रामीणों को पानी की दिक्कत होती हैं,उसी गन्दा पानी को पीते है,इसके लिए सरपंच और सचिव को भी बताये हैं| उनके ओर से कुछ जवाब नहीं आया उनका कहना हैं की उस हैंडपंप को जल्दी से जल्दी अच्छा करना हैं,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9424128842. सरपंच@9406483354. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. सचिव@9407645401.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTAR CG WATER PROBLEM SOMARU BASTANAR
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें-
कबीर चन्द कश्यप, ग्राम पंचायत गड़दा, ब्लाक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे है कि उनके गांव के लुंडापारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है। बरसात के दिन में लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने सचिव व सरपंच को आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340937779, सीईओ@8889251366.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM CC ROAD CG GADADA KABIRCHAND KASHYAP LOHANDIGUDA PROBLEM
हमारे गाँव में रोड नहीं बना है, लोगो को हॉस्पिटल जाने में दिक्कत होती है, कृप्या मदद करें-
ग्राम-बुरगुम, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकालू राम पोयम बता रहे हैं, की 15 घरो की बस्ती है| उनके गाँव में रोड नहीं बना है, वहां के ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है| और बीमारी होने से हॉस्पिटल पहुँचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं आ पाती हॉस्पिटल तक मरीज को पैदल जाना पड़ता है| और उस रास्ते से कई सरे लोग गुजरते है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है|सीजीनेट से साथियों में मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691096007, सरपंच@7647917574, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG ROAD PROBLEM SUKALURAM POYAM
गावं में पानी कि बहुत समस्या हैं वहाँ हैण्डपम्प नही लगा हैं, 25 घर का बस्ती हैं...कृपया मदद करें
ग्राम-कोलूपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़ ) से राजेश कुमार मडकामी बता रहे हैं कि उनके गावं में पानी कि बहुत समस्या हैं वहाँ हैण्डपम्प नही लगा हैं, 25 घर का बस्ती हैं, लोग दुर नदी से झिरिया बना कर पिने के लिए लाते हैं, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: PHE@ 07782222224, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694 संपर्क नम्बर@9302780869.
