होए रे काके ला पाय लागि, काके ला आशीष...करमा नृत्य गीत
ग्राम-धुमाधाड़ (भगतपारा) विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी दुर्गा पूजा दस दिन बाद गाये जाने वाले गीत सुना रहा है :
होए रे काके ला पाय लागि, काके ला आशीष-
काके चरण टेके उहु बड़ा हित, मर्दे झिन करिया रित-
हिरदय ला बिचार के ना, गता गईहा गीत, भई झिन करिया रित-
होए रे काके ला पाय लागि, काके ला आशीष-
गुढर्रा ला पाय लागि, लईका ला आशीष-
माता-पिता ला चरण टेके, उहु बड़ा रित मर्दे झिन करिया रित-
होए रे काके ला पाय लागि, काके ला आशीष...
Posted on: Oct 23, 2016. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
तै ठाढ़े रहबे गा, तै ओघरे रहबे गा...छत्तीसगढ़ी गीत
कन्हैंया लाल पडिहारी, तमनार ,रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं-
तै ठाढ़े रहबे गा, तै ओघरे रहबे गा-
मैं नून मिरचा लेके आवो तै ठाढ़े रहबे गा-
मैं ठाढ़े रहूं हो मैं उपरे रहूं हो-
तै जा नून मिरचा लेके आबो-
आमा खाएबड़ जाबो-
तै ओगरे रहेबे गा, मैं ओगरे रहूं हो-
मंजनिया के डेरा मा आम खाये जाबो-
ओही बेला में जाबो-
मैं कर लहु अपन बंद दुकान-
दाई दादा मन सुते रही ओही बेला मा जाबो-
आपन जिंदगी ला बनाबो...
Posted on: Oct 22, 2016. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : रबी फसल के लिए जुताई इतनी न करें कि ज़मीन की नमी चली जाए, उसके बाद पाटा चलाएं...
जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से कृषि अधिकारी डॉ सुरेश पटेल किसानो को रबी फसल के बारे में जानकारी दे रहे है और बता रहे है कि रबी फसल का समय अब आ गया है और किसान भाई बक्खर अथवा कल्टीवेटर से खेत की जुताई करे पर ज्यादा जुताई न करें ताकि खेत की नमी का नुक्सान न हो| हर एक जुताई के बाद पाटा अवश्य चलाएं ताकि नमी संरक्षित रहे और उसके बाद ही बुआई करें । इस विषय या कृषि से जुड़े किसी औरर मुद्दे पर अधिक जानकारी के लिए किसान भाई फ़ोन नम्बर – 9407062973 पर संपर्क कर सकते हैं । ऐसे दफ्तर सरकार ने हर जिले में खोल रखे हैं और आप स्थानीय फसल और उनके बारे में जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं । संतोष अहिरवार@9516071739
Posted on: Oct 22, 2016. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
बहुतों का राशन कार्ड नहीं बना है, वे पलायन करने को मज़बूर है, कृपया अधिकारियों को फोन करें...
ग्राम छतैनी, पोस्ट नबस्ता, तहसील अजयगढ़, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) से देवेंद्र लोधी उनके गाँव में बहुत से लोगों के राशनकार्ड नही बनाने की समस्या बता रहे हैं । वे बता रहे हैं कि जिन लोगो का राशनकार्ड अभी तक नही बना है उनमे से बहुत से परिवार पलायन करने को मज़बूर हैं | अत: वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे है | आप से अनुरोध है कि जिला कलेक्टर जी का मोबाइल नम्बर 09425301366, (तहसीलदार) तिवारी जी का मोबाइल नम्बर 09589400920 है कृपया उन्हें इन नंबरों पर फोन कर के यह दबाव बनाएं कि इस बात की जांच कराएं और जिन लोगों का भी राशन कार्ड नहीं बना है उनकी मदद करें जिससे उनको उचित मूल्य की दूकान से अनाज मिल सके । लोधी@9754649943
Posted on: Oct 22, 2016. Tags: DEVENDRA LODHI SONG VICTIMS REGISTER
दाई-ददा धारे आहन धनुहू...डोमकच गीत
ग्राम पंचायत गिधकालो, विकासखंड धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सुन्दरलाल पहाड़ी कोरवा डोमकच गीत सुना रहे है:
दाई-ददा धारे आहन धनुहू-
चिवार धारा ले धनुषा बाण-
पड़की ला मारे डेना टूटी गे-
पड़की ला मारे डेना टूटी गे-
धारा रे गुलेल गोटी-
जात हव अकेला नि रे-
धारा रे गुलेल गोटी-
पड़की ला मारे डेना टूटी गे...
