सुनो हो श्रमिको भाई, सुनो हो श्रमिको भाई...उड़िया गीत
ग्राम-कुस्माल, जिला-नुआपाड़ा (उड़ीसा) से खिरसिंधू सगरिया एक उड़िया गीत सुना रहे हैं, जिसमे जंगल के महत्व के बारे में बता रहे है:
सुनो हो श्रमिको भाई,सुनो हो श्रमिको भाई – जंगल रखो तो देवी बूजाई-
भाई मने सब सुनो मोनो देवी-
आगे काले फिला बनो-
सुविधा रे चलू तिला पुराणु...
Posted on: Oct 24, 2016. Tags: KHIRSINDHU SAGARIYA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: डगडोवा जड़ी से हड्डी में दर्द का उपचार
ग्राम ऊपर सलखेता, तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुमारी सावित्री पहाड़ी कोरवा आज उनके पड़ोसी ग्राम से सहनिराम हसदा पहाड़ी कोरवा जो पुसउडेरा, ग्राम बरघाट, पंचायत गिधकालो, पोस्ट उमड़ता से हैं मिल रही हैं और वे उनको हड्डियों के दर्द होने पर वन औषधि से उपचार बता रहे है | यह जड़ी जगल में मिलता है, जिसका नाम है डगडोवा और इसके छाल को लायें और पीस ले और दर्द स्थान पर इसका लेप लगावे और कपड़ा बाँध दें तथा इसका रस निकालकर लगातार तीन दिन तक पिलाये भी तो कुछ घंटे में ही दर्द काम हो जाएगा । वे कह रहे हैं वे कई लोगों पर इस जड़ी का प्रयोग कर चुके हैं और उन्होंने पाया है कि इस इलाज से हड्डी का दर्द ठीक हो जाता है । सावित्री पहाड़ी कोरवा@7773035896
Posted on: Oct 24, 2016. Tags: SAVIRTI PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER
हल चलाके खेतो को मैंने ही सजाया है...किसान गीत
ग्राम-कुशु, पोस्ट-दुरना, थाना-दरिमा, तहसील-लखनपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीधी सिंह एक गीत सुना रहे है जो किसान भाइयो के ऊपर आधारित है:
हल चला के खेतो को मैंने ही सजाया है-
गेहूं चावल मक्के के दाने को उगाया रे-
रहूँ क्यों भूखे रे मेरे लिए काम नहीं-
शाहजहाँ के ताज को मैंने ही बनाया हैं...
Posted on: Oct 24, 2016. Tags: SIDHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: भुई लीम जड़ी से मलेरिया जैसे बुखार का उपचार
हम पहाड़ी कोरवा पहाड़ के ऊपर रहते हैं तो डाक्टर बुलाने से कभी आते हैं कभी नहीं । तो मलेरिया बुखार होने पर हम हम भुई लीम का उपयोग करते हैं, पुसउ डेरा, ग्राम बरघाट, ग्राम पंचायत कुमरता, थाना कापू, तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से अमरु राम पहाड़ी कोरवा बता रहे है | जंगलो में मिलने वाले भुई लीम को हम लोग घर ले के आते है और गर्म कर उबालते है और रोगी को सुबह शाम पिलाते है बाल्यावस्था के लोगो को आधे गिलास तथा युवा और बुजुर्ग लोगो को एक गिलास पिलाया जाता है | इससे मैंने ५-६ लोगों को ठीक किया है तो मुझे लगता है कि भुई लीम से मलेरिया जैसा बुखार ठीक हो सकता है । सरला श्रीवास@7773035896
Posted on: Oct 24, 2016. Tags: AMARU PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : अधिक वर्षा से धान और मक्के की फसल खराब हो रही है, किसान उसे काट नहीं पा रहे हैं...
जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप जयसवाल के द्वारा बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर बारिश अभी भी नही रुकी है | जहां फसलों की अधिक वर्षा से भारी मात्रा में नुकसान होने की जानकारी मिली है | जिले के राजपुर ब्लाक में धान और मक्के की फसल तैयार है पर किसान उसे काट नहीं पा रहे हैं । जहां फसल कट गयी है वहां वे उसको इधर उधर ले नहीं जा पा रहे हैं । धान की बालियों में कई कीट लग रहे हैं । जिन बालियों में पुटु रोग लगा है उसके धान खराब हो रहे हैं वहीं सूखे मक्को में अंकुरण हो रहा है । इससे किसान चिंतित हैं और उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा है । दिलीप जायसवाल धंधापुर गांव, राजपुर ब्लाक, बलरामपुर जिला छत्तीसगढ़@9589535951

