मैं ब्लाइंड हूँ मुझे कुछ सामान चाहिए

ग्राम-जमुना, पोस्ट-नारायणपुर, ब्लाक-जमुरा, तहसील-गरगोड़ा, जिला-नारायणपुर बस्तर (छतीसगढ़) से लिजा पैकरा जी बता रही है ये ब्लाइंड हैं और इन्हे ब्लाइंड लोगों के उपयोग की कुछ चीजों की जरूरत है| ब्रेल लिपि की रामायण किताब, हनुमान चालीसा, खेल की समान जैसे -कैरम, शतरंज, कलम, और सरकारी योजना के द्वारा मिलने वाला वाकी-टाकी फोन की जरूरत है| कृपया सीजी नेट के श्रोताओं इनकी मदद करें|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@93293 46104

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BLAIND HELP JAMUNA NARAYANPUR GARGOGA NEED

वन विभाग मे मजदूरी किया अब तक पैसे नहीं मिले हैं

ग्राम-भिलाईडाँड, ब्लाक-मरवाई, जिला-गौरेला रायपुर (छत्तीसगढ़) से मोहरसिंग जी बता रहे है कि इन्होंने 3 साल पहले वन विभाग में 5 हफ्ते काम किया था जिसका पैसा इनको आज तक नहीं हुआ है| काम कवाने वालों से पैसे को लेकर बात करने पर आ जाएगा कहकर टाल रहे हैं| बैंक खाते चेक करने को कहते है पर अब तक नहीं मिला है| ये गरीब किसान हैं और अपनी मजदूरी का पैसे के लिए सीजी नेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं|संपर्क नंबरडिप्टी रेंजर @8966878585, फारेस्ट गार्ड@708973 1102.

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BHILAAIDAND CG GORELA MARWAAI PAYMENT PROBLEM RAIPUR

कोविड की सहायता राशि चाहिए अब तक नहीं मिला है

ग्राम -मंडवा, पंचायत-अंदावा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से मनोज कुमार जी बता रहे हैं|इन्होंने कोविड से पहले बाहर काम के लिए गए हुए थे |लॉकडाउन के बाद इनको काम छोड़कर घर आना पड़ा| इनका कहना है कि पैसे कमाने चैनई गए थे और वहाँ से 8 हजार रूपया खर्च करके घर आए हैं| सरकारी सहायता के लिए आवेदन किया गया है और सरपंच सचिव के पास खाता का नंबर भी जमा किया है परंतु अभी तक कोई मदद नहीं मिली हैं| इसलिए सीजी नेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि ये बहुत गरीब हैं, मजदूरी करके जीवन जीते हैं कोई काम नहीं है और इन्हे पैसे मिले| सरकार द्वारा 1000 रु मिलानेदेने की बात करके फार्म भरा गया पर अभी तक कोई सुनवाई नही हुआ हैं| कृपया इनकी मदद करें| संपर्क नंबर@8003475825.

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: ADWA FOUND MANOJKUMAR PROBLEM REWA MP COVID HELP

दिव्यानगों हूँ पेंशन चाहिए

विजय कुमार कुशवाह, पोस्ट-कजुआकला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेस) से हैं और ये नेशनल फेडरेशन आपदा ब्लाइंड के सचिव है| यह संस्था नेशनल फेडरेशन आपदा ब्लाइंड दिव्यानगों को निशक्तता पेंशन सहायता दी जाती है| यह पेंशन निशक्तता सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दी जाती है| इस पेंशन के लिए इन्होंने कलेक्टर के पास आवेदन दिया था, सामाजिक न्याय विभाग से भी बात हुई थी किन्तु अब तक कोई सूचना जारी नहीं की गई है| कृपया इन नंबर पर बात कर जल्द से जल्द निशक्तता पेंशन शुरू करवाने में मदद करें| कलेक्टर कार्यालय @07662, 241637, निशक्तजन कल्याण ज्वाइन डायरेक्टर @9425186877.

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: KAJUAKALA REWA MP PENSION PROBLEM VIJAY KUSHWAAH DIVYAANG

नानो अल्ले वेया केला नानो...गोंडी गीत |

ग्राम,पंचायत-सदराबोदिनार, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पगनू जी कर्साड मेला में गाया जाने वाला गोंडी गीत सुना है|
नानो अल्ले वेया केला नानो
आले वेया केलायो नानो अल्ले वेया केला नानो
आले वेया केलायो
कार इन्दन पिट्टे इल्ला सुई इन्दन पिट्टे इल्ला
पिडे पावुड पाटा इल्ला
माया आले वाडा नानो

Posted on: Jan 24, 2022. Tags: GEET PAGNU BASTANAR BASTAR CG GONDI

« View Newer Reports

View Older Reports »