हर तरफ मरना है तो मरने से क्या डरना है...कविता-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व बर्ड फ्लू बीमारी पर कविता सुना रहे हैं|
अब तक लोगो ने हमको खाया-
अब हम लोगो को खायेंगे-
हम बर्ड फ्लू फैलायेंगे-
ऐसे भी मरना है हमको-
वैसे भी मरना है-
हर तरफ मरना है तो मरने से क्या डरना है...(AR)

Posted on: Jan 06, 2021. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

नावा लटक नौ दिन...गीत-

धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक गीत सुना रहे हैं:
नावा लटक नौ दिन-
जुनहा लटक सब दिन भाई-
पहले पहिनय धोती लुगरा-
आज पहिनथे जींस पेंट-
नावा लटक नौ दिन...(AR)

Posted on: Jan 06, 2021. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

मैया अमर कंटक वाली तुम हो भोली भाली माँ...गीत-

ग्राम-पपरौडी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक गीत सुना रहे हैं:
मैया अमर कंटक वाली तुम हो भोली भाली माँ-
तेरे गुणगाते है साधू बजा बजा के ताली-
मैया चार भुजाधारी तुम हो भोली भाली माँ-
भूरे मगर किन्ही सवारी हाथ कमल का फूल-
सब को देती रिद्धि सीधी हमे गई क्यों भूल-
मैया अमर कंटक वाली तुम हो भोली भाली माँ... (AR)

Posted on: Jan 06, 2021. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

सुविचार : विश्वास तोड़कर नहीं बनाया जा सकता...

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व सुविचार सुना रहे हैं|
पेड़ से गिरा व्यक्ति उठ सकता है लेकिन नजरो से गिरा व्यक्ति नहीं उठ सकता इसलिये नजरो से नहीं गिरना चाहिये|
मंदिर मस्जिद तोड़कर बनाये जा सकते हैं लेकिन विश्वास तोड़कर नहीं बनाया जा सकता इसलिये किसी का विश्वास न तोड़े| (AR)

Posted on: Jan 06, 2021. Tags: SONG SUVICHAR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मोटापे की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय मोटापे की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| मेथी के दाने का चूर्ण बना लें| एक चम्मच का तीसरा भाग के बराबर चूर्ण लेकर सुबह शाम भोजन के बाद सेवन करें और पानी पियें| इससे लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jan 06, 2021. Tags: SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »