Impact : शौचालय बन जाने से अब शौच के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता...
ग्राम पंचायत-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मालती बाई बता रही हैं, आंगनबाड़ी में शौचालय नहीं बना था, इस विषय पर सचिव सरपंच के पास आवेदन किया गया लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9406405661.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MALATI BAI NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कान दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मदार के पीले के पत्तो पर थोड़ा सा घी लगाकर या तेल लगाकर आंच में गर्म करें और जब पत्ता मुरझाने लगे तब उसे एक बर्तन में निचोड़ लें, उसके बाद उस रस को दर्द होने वाले कान में डालें, इससे कान के दर्द में आराम मिल सकता है, ये दिन में दो बार उपयोग कर सकते हैं, दिये नंबर पर जनकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी मिलने लगा है...
ग्राम-रेमावंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घस्या वड्डे बता रहे है कि गाँव के आवस पारा के आँगनवाड़ी केन्द्र के पीछे हैण्डपम्प है जो पिछले 3 वर्षो से बंद पड़ा था| इसके लिये उन्होनें अधिकारीयों के पास आवेदन दिया था लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी इस समस्या को ठीक करवा दिये हैं जिससे गाँव में पानी की समस्या दूर हो गयी है इसलिए वे मदद करने वाले श्रोताओं विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9407719820.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG GHASYA WADDE IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन...गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कुनाल जोगी एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन-
दिल मेरा पुकारे वन्दे मातरम्-
तुझपे न्योछावर ये मेरा सातों जनम-
तेरी मिट्टी की खुशबू मेरे सांसो में-
तेरा अहसास दिल में मेरे साथ में-
मेरे प्यारे वतन तुझको सत-सत नमन...
Posted on: Feb 26, 2020. Tags: ANUPPUR KUNAL JOGI MP SONG VICTIMS REGISTER
स्वच्छता अभियान भईया...गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेष पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
गाँव गाँवमा चले हवे-
स्वच्छता अभियान भईया-
स्वच्छता अभियान-
मिलकर अभी स्वच्छता ला अपनाबो-
गाँव गाँवमा चले हवे-
स्वच्छता अभियान भईया...
