बाढ़ से पूरी फसल चौपट हो गयी है, पूरा गाँव भुखमरी की कगार पर है, कृपया आप सभी मदद करें...

राजस्थान प्रदेश से खेमराज जी चित्तौड़गढ़ जिले के एक गाँव भेडूखेड़ा के बारे में बता रहे हैं जहां से वे हाल में लौटे हैं जहाँ अत्यधिक बाढ़ आने के कारण सारी फसल चौपट हो गयी है | वर्तामान में अभी किसी के पास खाने को रोटी दाल नहीं है | इसके चलते लोग कुपोषण के शिकार होते जा रहे है और भुखमरी की कगार पर हैं | खेमराज जी तथा साथियों द्वारा मिलकर कुछ लोगो के लिए खाना पहुचाकर ग्राम पंचायत सरपंच को शिकायत किया गया पर सरपंच के द्वारा कोई पहल नही किया गया है अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे हैं | ग्राम पंचायत सरपंच जी का मोबाइल नम्बर 09982919529 | खेमराज@8878959049

Posted on: Nov 03, 2016. Tags: KHEMRAJ RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER

इंदिरा आवास योजना में मदद उनको की जा रही है जिनको मदद नहीं चाहिए, नहीं मिलनी चाहिए...

ग्राम जरहाडीह, पोस्ट महाराजगंज, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मनराज तिवारी इंदिरा आवास योजना से जुड़ी समस्या बता रहे हैं | शासकीय इंदिरा आवास योजना गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले के लिए व्यक्तियों को दिया जाता है पर ग्राम जरहाडीह में इसकी सुविधा उनको दी जा रही है जो इसके लिए पात्र नहीं हैं और जिनको इसकी ज़रुरत नहीं है । पूछने पर स्थानीय अधिकारी यह बताते हैं कि लाभुकों की सूची ऊपर से आती है इसलिए वे इसमें कोई मदद नहीं कर सकते । अत: इस समस्या का समाधान हेतु वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को अपील कर रहे हैं | ग्राम पंचायत सरपंच का मोबाइल नम्बर 08462874492, ग्राम पंचायत सचिव का मोबाइल नम्बर 09926581266. मनराज@8878959049

Posted on: Nov 03, 2016. Tags: MANRAJ TIWARI SONG VICTIMS REGISTER

अब जाग उठे हैं हम कुछ कर के दिखायेंगे...संघर्ष गीत

ग्राम पंचायत-सरईकेला, दलभंगा, झारखंड से प्रेम सिंह अंगारिया एक गीत सुना रहे हैं:
अब जाग उठे है हम, कुछ कर के दिखायेंगे-
आओ साथियों हम, जीवन बदल देंगे-
आँसू ना बहा साथी, मोती ना लुटा साथी-
अन्याय की खातिर हम, अब साथ ना छोड़ेंगे-
अब जाग उठे है हम, कुछ कर के दिखायेंगे-
आओ साथियों हम, जीवन बदल देंगे-
अब होश में, अब जोश में आयेंगे-
अन्याय की खातिर हम, अब साथ ना छोड़ेंगे-
अब साथ ना छोड़ेंगे, अब साथ ना छोड़ेंगे...

Posted on: Nov 03, 2016. Tags: RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER

हमके सिंगरोली घुमाई दे ये साइयां...क्षेत्रीय बघेली लोकगीत

ग्राम पोड़ीपाट, तहसील माढा, जिला सिंगरोली (मध्यप्रदेश) से दरबारी सिंह के साथ उपस्थित है राजू, रोहित तथा संजय जो उनके गाँव और क्षेत्र पर आधारित एक बघेलखंडी बोली में स्थानीय लोक गीत सुना रहे है:
हमके सिंगरोली घुमाई दे ये साइयां-
हमके बैढन घुमाई दे ये साइयां-
हमके शक्तिनगर घुमाई दे ये साइयां-
हमके राला घुमाई दे ये साइयां-
शक्ति नाला घुमाई दे ये साइयां...

Posted on: Nov 02, 2016. Tags: DARBARI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

फ्लुओरोसिस रोग से लड़ने के लिए दवा और पानी के साथ साथ पौष्टिक भोजन मिलना भी ज़रूरी है...

झाबुआ, जिला अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) में रेशिया भाई की मुलाक़ात आज सचिन वाणी से हुई है जो फ्लुओरोसिस रोग के विशेषज्ञ है | वे रोग के उपचार के अलावा वहाँ पर 200 स्क्वेयर फ़ीट बाड़ियां बनवा रहे हैं जहां सात से आठ प्रकार की सब्जियाँ उगायी जा सकती है जिसका आकार मचान के रूप में होता है और इससे फ्लुओरोसिस रोगियों को पौष्टिक आहार मिल सकता है जो रोग से लड़ने के लिए अत्यंत आवश्यक है और यदि यह काम और आगे बढे तो इसके जरिये से किसान भाई अपनी आमदानी भी बढ़ा सकते हैं । वे इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक किसान लोगों तक पहुचाना चाहते हैं जिस से वह अपनी आर्थिक स्थिति में बेहतरी कर सकें । अधिक जानकारी के लिए रेशिया भाई@9407432736

Posted on: Nov 02, 2016. Tags: RESHIYA BHAI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »