उजे कथी के उजे कोटली रे कोटली...छठ गीत

मालीघाट, मुज्जफरपुर, बिहार से कान्ता देवी छठ गीत सुना रहे है गीत के बोल इस प्रकार है :
उजे कथी के उजे कोटली रे कोटली-
कथी लागल हा इनके माँ रुजे कथी के-
कथली उजे कथी के उजे कोटली रे कोटली-
कथी लागले हा इनके माँ रुजे सोने के...

Posted on: Nov 06, 2016. Tags: KANTA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

महिला पंच बार-बार शौचालय की मांग कर रही हैं पर पंचायत की बैठक में कोई उनकी नहीं सुनता...

ग्राम पंचायत-सुमेरा, कुढ़रनी ब्लाक जिला-मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) में सुनील कुमार इस वक्त ग्राम पंचायत की बैठक में है और उनके साथ गाँव की कई महिला वार्ड सदस्य या पंच उपस्थित हैं जो अपने ग्राम पंचायत में शौचालय नही बनने की समस्या बता रही हैं वे बता रही हैं कि शौचालय नहीं होने से गाँव की महिलाओं को बहुत दिक्कत होती है शौचालय बनाने के लिए आवेदन भी दिया गया है पर अधिकारियो द्वारा कोई कारवाही नही की गयी है| अत: वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे हैं कुढरनी ब्लाक के CEO का नंबर 08544412684 है आप से अनुरोध है कि कृपया उन्हें फोन कर उन पर दबाव डालें कि वे यह सुनिश्चित करें कि महिला सदस्यों की बात को सूना जाए । सुनील@9308571702

Posted on: Nov 06, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

काका हो हमरा के रहिया बताई दे...भोजपुरी लोकगीत

मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से अमन कुमार एक भोजपुरी लोकगीत गा रहे है-
काका हो हमरा के रहिया बताई दे-
गानी भी लाय ताने घर के पंचायदे-
नाव्यनी गंगा कीनार हो एगो-
कलि मोरी गोरी हमरा गाव-
हो एगो काली मोरी गोरी हमरा गाव...

Posted on: Nov 06, 2016. Tags: AMAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

माँ की गोद पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है...राज्य गीत

मोहन मरावी,ग्राम-छतरपुर,पोस्ट-गजराज,विकासखण्ड-घुघरी,जिला-मंडला मध्यप्रदेश से एक मध्यप्रदेश गीत सुना रहे हैं:
सुख का दाता सबका साथी,सुभ का यह सन्देश है-
माँ की गोद पिता का आश्रय,मेरा मध्यप्रदेश है-
विन्ध्याचल सा भाल नर्मदा जल जिसके पास है-
यहाँ ज्ञान-विज्ञान कला का लिखा गया इतिहास है-
उर्वर भूमि सघन वन रत्न संपदा जहां अश्वेत है-
सुर सौरभ सुषमा से मण्डित मेरा मध्यप्रदेश है-
सुख का दाता सबका साथी,शुभ का यह सन्देश है-
माँ की गोद पिता का आश्रय,मेरा मध्यप्रदेश है-
चम्बल की कल-कल से गुंजित कथा ताल बलिदान की-
खुजराहो में कथा कला की चित्रकूट में राम की-
भीमबैठका आदिकला का पत्थर पर अभिषेक है-
अमृत कुण्ड अमरकंटक में ऐसा मध्यप्रदेश है-
छिप्रा में अमृत घट का मिला कृष्ण को ज्ञान यहाँ-
महाकाल को तिलक लगाने मिला हमें वरदान यहाँ-
कविता न्याय वीरता गायन सबकुछ यहाँ विशेष है-
ह्रदय देश का यह मेरा मध्यप्रदेश है-
सुख का दाता सबका साथी शुभ का यह सन्देश है-
माँ की गोद पिता का आश्रय,मेरा मध्यप्रदेश है...

Posted on: Nov 05, 2016. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

डोंगर जाबो डोंगर जाबो डोगर जाबो रे...सैला गीत

ग्राम-टाटीतोला, पोस्ट-लालपुर, जिला -डिंडौरी मध्यप्रदेश से पति राम मार्को एक सैला गीत सुना रहे है, ये गीत मध्यप्रदेश में निवास करने वाले गोंड जनजाति के लोग दशहरा, दीपावली, नवाखाई के अवसर पर गाया करते है । कहा जाता है की आदि देव गधेसुर अपने महारानी से अप्रसन्न होकर अमरकंटक चले गए थे जिसे मनाने के लिए इस गीत को गाने का चलन है:
डोंगर जाबो डोंगर जाबो डोगर जाबो रे-
मोरे साजा के बिरछा डोंगर जाबो रे-
राम लाग्यो न रामे लगायो न बड़ा देवता रे...

Posted on: Nov 05, 2016. Tags: PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »