सब तरफ स्वच्छ भारत की धूम सुन रहे है पर हमारे पंचायत में अब तक एक भी शौचालय नहीं बना है...

ग्राम पंचायत-जोगा, प्रखंड-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से इन्द्रदेव शौचालय नही बनने की समस्या बता रहे हैं | वे कह रहे हैं कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी ग्राम एंव शहरोँ को स्वच्छ बनाने की योजना बनी है परंतु उनके ग्राम पंचायत में अभी तक कोई शौचालय नहीं बना हैं |
वे कह रहे हैं कि वे लोग बहुत गरीब हैं और चाहकर भी अपना शौचालय नहीं बनवा सकते इसलिए वे सरकार से मदद की आशा करते हैं ।अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अपील कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि B.D.O. का नम्बर-07033555357 है और वे चाहते हैं कि आप लोग उनको फोन कर के उन पर दबाव बनाएं । इंद्रदेव@9122520750

Posted on: Nov 07, 2016. Tags: INDRADEV PALAMU SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पेट दर्द का घरेलू उपचार

ग्राम पंचायत कुम्हली पोस्ट दाड़ी भानपुर, विकासखंड मवई, जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य मिट्ठन लाल यादव पेट दर्द की तकलीफ का उपचार बता रहे हैं | उनके अनुसार आप को करुहा गिर्ची नामक पेड़ जिससे जूस निकलता तथा पाढ़हिन नामक पौधे जो बेल की तरह होता है इसका जड़ यह दोनों वनस्पति जंगलो में पाया जाता है इनको खोजना है | गिर्ची पेड़ का आधा किलो छाल निकाल लेवे तथा पाढ़हिन पौधे का जड़ और दोनों को सुखा कर पावडर बना लेवे तत्पश्चात पीडित को प्रतिदिन 10-10 ग्राम खिलावे शीघ्र ही लाभ होगा | इससे पेट बड़ा होना और पेट में कीड़े की बीमारी को भी फ़ायदा होता है इस रोग से मनुष्य का शरीर कमजोर हो जाता है और इस चूर्ण को थोड़े दिन लेने से पेट साफ़ और वह तंदरुस्त हो जाता है । यादव@7828287936

Posted on: Nov 07, 2016. Tags: MITTHAN LAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो...प्रेरणा गीत

ग्राम-छतरपुर, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (म.प्र.) से मोहन मरावी एक गीत सुना रहे है:
जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो-
आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो-
तेज दौड़ने वाला खरह दो पग चलकर हार गया है-
धीरे-धीरे चलकर कछुआ देखो बाजी मार गया-
आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो...

Posted on: Nov 07, 2016. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

अब तक 364 चिट फंड घोटाले हो चुके हैं फिर भी नई चिट फंड कंपनियां खुल और चल क्यों रही हैं?

जिला-गिरिडीह (झारखण्ड) से वी.के.वर्मा चिट फंड कंपनियों के घोटाले के बारे में बता रहे हैं । वे बता रहे हैं कि प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक देश में कुल 364 चिट फंड घोटाले हो चुके हैं पर चिट फंड कंपनियां फिर भी चल रही हैं । वे कहते हैं हर कुछ समय बाद यहां से या वहां से चिट फंड कंपनी के घोटाले की खबर आती है और उसके बाद हज़ारों गरीब परिवार बर्बाद हो जाते हैं पर मालिकों पर कम ही कार्यवाही होती है । वे कहते हैं कि चिट फंड कंपनियां अक्सर गरीब और निचले वर्ग के लोगों को ही निशाना बनाती है उनको लुभावने ऑफर से फंसाती है और कुछ दिन बाद गायब हो जाती है पर चूंकि यह मामला गरीब से जुड़ा है इसलिए लगभग कोई कार्यवाही नहीं होती और हम अगले चिट फंड और अगले घोटाले की तैयारी करने लगते हैं और सरकार की मदद से अगले कंपनी को बैठाया जाता है । वे पूछ रहे हैं कि ऐसा बार-बार और साल दर साल क्यों होता आ रहा है? इस पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रहीजिससे कि भविष्य में और गरीब बर्बाद न हो और उनके जीवन भर की गाढी कमाई फिर कोई और लूट न ले । वीके वर्मा@8878959049

Posted on: Nov 07, 2016. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VK VERMA

माटी के सुन्दर चोला माटी गडा दे ददा...गोंडवाना गीत

ग्राम-नयेगवा रैयत, पंचायत-नंदराम, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से धनसिंह परते एक गीत सुना रहे हैं :
माटी के सुन्दर चोला माटी गडा दे ददा-
माटी गढ़ा दे ना दीयो चिता में जलाय-
ऐ गा मोर कोया वंशी ऐ गा मोर गोंडवानावासी-
रोवा थे कंचन काया ना दियो चिता में जलाय-
अरे मिल जुल के जो अनगीन लकड़ी चिता बड़ी बनाय-
लाते ला रखे आगि लगा के धुआं ला-
उड़ाए माटी गढ़ा दे ना दीयो चिता में जलाय-
ऐ गा मोर कोया वंशी-
ऐ गा मोर गोंडवाना वासी रोवा थे-
कंचन काया ना दियो चिता में जलाय...

Posted on: Nov 07, 2016. Tags: DHAN SINGH PARTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »