जिला मुख्यालय से १० किमी दूर के आदिवासी गाँव में हैण्डपम्प नहीं है नदी का गंदा पानी पी रहे हैं...

जिला मुख्यालय से १० किमी दूर के आदिवासी गाँव में कोई हैण्डपम्प नहीं है बता रहे हैं रामायण प्रसाद यादव । वे आज ग्राम-परसवार-चेकेटरी, थाना-जैतहरी, जनपद-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) में कोल भील जनजाति के 10 परिवारों के बीच में हैं जो 20 सालों से उस गाँव में रह रहे हैं पर इस गाँव के लोगों के पास में पानी पीने के लिए एक भी कुआ या बोरिंग नहीं हैं और पानी की बहुत दिक्कत होती है ये लोग नदी का पानी पीते है और नदी का गंदा पानी पीने के कारण हमेशा इन्हें कोई न कोई बीमारी होती रहती हैं । वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया उपसरपंच@8889563968, S.D.O.@9424334678 को फोन कर दबाव डालें । रामायण प्रसाद यादव@7772969371

Posted on: Nov 08, 2016. Tags: RAMAYAN PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

अन्य जिलों की तरह रायगढ़ जिले में पहाड़ी कोरवा समुदाय को पीटीजी का दर्जा नहीं दिया गया है...

ग्राम सलखेता, पोस्ट कुमर्ता, विकासखंड धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जीतनराम पहाड़ी कोरवा बोल रहे हैं कि विकासखंड धरमजयगढ़ में 21 गाँव बसा हैं जहाँ पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय रहते है पर जिन्हें उन सरकारी सुविधाओं का लाभ नही दे रहे है जो कि अन्य जिलो में बसे पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय को मिल रहा है जैसे जशपुर, कोरबा, सरगुजा | इस जिले में पहाड़ी कोरवा को प्रिमिटिव ट्रायबल ग्रुप (पीटीजी) का दर्जा नहीं दिया गया है अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं |जिला कलेक्टर @07662222123, मुख्य कार्यपालन अधिकारी@08120309000 S.D.M@07666266252 को कृपया फोन करें । जीतन@8959289653

Posted on: Nov 08, 2016. Tags: JITANRAM PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारे के तीनो हैण्डपम्प खराब हैं उस पानी को पीने से बीमारी हो रहा है पर हम वही पी रहे हैं...

हमारे पारे में तीन हैण्डपम्प है पर तीनों से आजकल खराब पानी आ रहा है जिससे बीमारी हो रहा है एक्सपर्ट लोगों ने इस पानी को पीने से मना किया है पर हमारे पास और कोई चारा नहीं है । हम वही पानी पी रहे हैं कह रहे हैं भरईबथान पारा ग्राम पंचायत चाकी, विकासखंड-रामचन्द्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मनोज यादव जो अपने गाँव के पानी की समस्या बता रहें है जिसका सुधार के लिए ग्राम सभा में आवेदन दिए गये पर कोई कारवाही नही किये |अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे हैं | ग्राम पंचायत (सरपंच) मोबाइल नम्बर 09685464933 ग्राम पंचायत (सचिव) मोबाइल नम्बर 09617871579 कृपया उन पर फोन कर दबाव बनाएं । मनोज@8435316006

Posted on: Nov 08, 2016. Tags: MANOJ YADAV SONG VICTIMS REGISTER

अरे लूट बाईल बाहे लूट बहिल बा...नरेगा गीत

ग्राम-सेवरा, प्रखंड-विश्रामपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से नन्दलाल यादव नरेगा के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:
अरे लूट बाईल बाहे लूट बहिल बा-
भैया नरेगा एक कानून वा में लूट बहिल बा-
अरे चारा घोटाला में पहले लुटे बहिले-
अरे लूट बाईल बाहे लूट बहिल बा...

Posted on: Nov 07, 2016. Tags: NANDLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

धनबाद देश को कोयला देता है तो क्या आप पूरे धनबाद को बर्बाद कर देंगे? यहाँ लोग भी रहते हैं...

धनबाद जिला ने देश को कोयला दिया है । यह देश की कोयला राजधानी के रूप में जानी जाती है इसे कोयलांचल भी कहा जाता है । अंग्रेज़ यहां से कोयला निकाला और पूरा झरिया आज भी जल रहा है । भारत सरकार की कंपनी ने कोयला निकाला और अब पिछले १० से ज़्यादा सालों से अब वे प्राइवेट कंपनियों को काम आउटसोर्स कर रहे हैं जो सिर्फ ज़मीन को उजाड़ रहे हैं । हम लोगों ने इसलिए धनबाद बचाओ समिति का गठन किया है । धनबाद में लोग भी रहते हैं क्या आप पूरे जिले को ही बर्बाद कर देंगे । लोग ये सवाल पूछ रहे हैं और जुड़ रहे हैं । आप भी हमारा साथ दीजिये । अब ये हम लोगों के अस्तित्व का सवाल है वरना हम पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे बोल रहे हैं ग्राम-मोहदा, जिला- धनबाद (झारखण्ड) से मोहम्मद आईनुल अंसारी@9709235854

Posted on: Nov 07, 2016. Tags: MOHAMMAD ANSARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »