500-1000 नोट : ग्रामीण क्षेत्रों में तकलीफ हो रही है पर काले धन पर अंकुश पाने सहयोग करें...
मिथलेश कुमार मरावी, ग्राम-हिरदेपुर, ब्लाक-मेहंद्वानी, तहसील-शहपुरा, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से ये बता रहे हैं कि पांच सौ और एक हजार के नोट को काला धन पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार ने बंद कर दिया है|वे आदिवासी भाइयों से निवेदन कर रहे हैं कि आप डरे नहीं और आपके पास जितने भी पांच सौ और एक हजार के नोट हों उनको दस नवम्बर से तीस दिसंबर तक अपने पास के बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में जमा करायें एवं उसके बदले दस बीस,पचास सौ का नोट लें | वे कह रहे हैं कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी तकलीफ हो रही है पर वे सलाह दे रहे हैं कि चूंकि यह काम देश में काले धन पर लगाम लगाने के लिए किया जा रहा है इसलिए तकलीफ होने पर भी लोग कृपया इस काम में सहयोग करें। मरावी@9174280946
Posted on: Nov 10, 2016. Tags: MITHLESH KUMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
सरकार ने स्कूल बनवा लिया, पैसे नहीं भेज रहे, मजदूर मुझे परेशान कर रहे, क्या करूं: पूर्व सरपंच...
ग्राम-गुडारास, तहसील-मानपुर, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ पूर्व सरपंच नाजुकराम हैं जो बता रहे हैं कि उनके कार्यकाल में एक स्कूल बाउंड्री का निर्माण हो रहा था जिसमें सरकार द्वारा 8 लाख 25 हजार मे से मात्र 4 लाख दिया गया है इसलिए मजदूरो का भुगतान नहीं किया गया है और इस कारण मजदूर लोग आकर बार-बार परेशान करते हैं | इसके लिए इन्होने कलेक्टर के पास आवेदन भी दिए और जन समस्या निवारण और CEO के पास भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं तो इनकी मांग हैं कि बची हुई राशि शीघ्र दी जाये ताकि मजदूरो का भुगतान किया जाये इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | जिला कलेक्टर का नम्बर – 07744224610, भान@9479003193
Posted on: Nov 10, 2016. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आदिवासी गाँव जाने के लिए 7 किलोमीटर पहाड़ चढ़ना पड़ता है कृपया रोड बनवाने में मदद करे...
ग्राम-ऊपर सलखेता, पंचायत-गिधकालो, ब्लाक-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में सरला श्रीवास के साथ आज सूरज कुमार राठिया, ज्वाला सिंह राठिया तथा गाँव के अन्य साथी हैं जो बता रहे हैं कि गिधकालो पंचायत से ऊपर सलखेता तक 7 किलोमीटर रोड नहीं हैं जिसकी शिकायत गाँव के लोगो ने कई बार अधिकारियो के पास किये है | ब्लाक और जंगल विभाग दोनों के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है | ब्लाक CEO का नम्बर – 8120309000, सरपंच का नम्बर – 8966062955, सचिव का नम्बर – 7771946979, आप कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें जिससे 350 आदिवासी भाई- बहनों की समस्या दूर हो सके । सरला@7773035896
Posted on: Nov 10, 2016. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER
सोचि-सोचि जिया हमरो काहे घबराता...भोजपुरी लोकगीत
जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से रिया भोजपुरी भाषा में एक लोकगीत प्रस्तुत कर रही हैं:
सोचि-सोचि जिया हमरो काहे घबराता-
दरोगा जी हो चार दिन से पियवा बा लापता-
शहर में खोजली बजरिया-बजरिया-
कतहूं बलम जी ना आवेलें नजरिया-
केतनों लगावातानी लगत नइखे पता-
दरोगा जी हो चार दिन से पियवा बा लापता...
Posted on: Nov 10, 2016. Tags: RIYA MUZAFFARPUR SONG VICTIMS REGISTER
छूट गए छूट गए रे, छूट गये छूट गये रे...नशा विरोधी गीत
ग्राम बरबटिया, पोस्ट थाना रामकोला तहसील प्रतापपुर जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी आदिवासी समाज को दिए गए 5 लीटर दारू बनाने की छूट पर एक गीत सुना रहे हैं :
छूट गए छूट गए रे, छूट गये छूट गये रे-
पांच लीटर के छूट मा-
उही छूट मा छूट गे भैया दाई अउ ददा-
दाई-ददा के छुटेले अउ पिए के ईरादा बन थे-
छूट गए छूट गए रे, छूट गये छूट गये रे-
पांच लीटर के छूट मा-
उही छूट मा छूट गे भैया खेती अउ बाड़ी-
मोर गोठ ला लेला संगी हो, नई मारव लबारी-
छूट गए छूट गए रे, छूट गये छूट गये रे-
पांच लीटर के छूट मा...
