जंगल बढ़ाइए झाड लगाइए घने ब्रज की छाया...पर्यावरण गीत

ग्राम-देवनगर, जनपद पंचायत-रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल एक पर्यावरण गीत सुना रहे हैं:
जंगल बढ़ाइए झाड लगाइए घने ब्रज की छाया-
हरा भरा हैं बाग बगीचे शुद्ध हवा सब पाया-
जंगल बिना जगह हो गए सूना – जागृति जगदम्बा देना-
जंगल जहां जल है प्रभु, जल है जग को दीना-
जंगल बढ़ाइए झाड लगाइए घने ब्रज की छाया...

Posted on: Nov 11, 2016. Tags: BHOLA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : खांसी का घरेलू उपचार

ग्राम खरगवाढा, विकासखंड महेंदवानी, तहसील शहपुरा, जिला डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से वैद्य राजेंद्र सरियाम लंबे समय तक परेशान करने वाली ख़ासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | वे कह रहे हैं अमरुद आजकल शहरी बाज़ार में मिल जाता है और गाँव में तो यह बहुतायत में पाया जाता है । एक अमरुद के पके फल को दो टुकड़े में काट लें और और उसमे आवश्यकता अनुसार नमक डाल दें और उसके बाद उन दोनों टुकड़ों को जोड़कर गर्म राख़ में पकाएँ और फिर उसे ठंडा करके पीडित को लगातार तीन दिन सुबह-शाम खिलायें इससे पुराने से पुराने खांसी के ठीक होने की अधिक से अधिक संम्भावना हैं । इस बारे में अधिक जानकारी के लिए वैद्य राजेंद्र सरियाम से 9424496391 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Posted on: Nov 11, 2016. Tags: RAJENDRA SAIYAM SONG VICTIMS REGISTER

कोयल काली कौवा काला, काले होते सिर के बाल...बाल कविता

मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक बच्चा जीतन लाल ठाकुर एक बाल कविता, रंगों की कविता सुना रहा है :
कोयल काली कौवा काला काले होते सिर के बाल-
लाल-लाल होते गाजर सुन्दर और होते तोते की चोच-
हरे-हरे है जंगल सारे और हरा होते है तोता-
गेंद पीले चंम्पा पीली पीले होते सरसों के फूल...

Posted on: Nov 11, 2016. Tags: Jeetanlal Thakur SONG VICTIMS REGISTER

दया कर ले भोला जी, दया कर ले भोला जी...भजन

ग्राम पहाड़कोरवा, पोस्ट भेड़िया, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवधारी यादव जी शिव गुरु भजन सुना रहें हैं-
दया करले भोला जी, दया करले भोला जी-
शिव चर्चा में आ के दया करलें भोला जी-
अंधरा को आँख दे ला, कोढ़हिन् को काया-
माझिन के ललनवा भोला जी, दया करलें भोला जी-
शिव चर्चा में आ के दया करलें भोला जी-
दया करलें भोला जी, दया करलें भोला जी...

Posted on: Nov 11, 2016. Tags: SHIVDHARI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

बहनों अपनी शक्ति जगाकर जुट जाओ निर्माण में...नारी गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बहनों के ऊपर एक गीत सुना रहे है:
बहनों अपनी शक्ति जगाकर जुट जाओ निर्माण में-
बहनों अपनी शक्ति जगाकर जुट जाओ निर्माण में-
संस्कृति का सौभाग्य छिपा है नारी के उत्थान में-
बहनों अपनी शक्ति जगाकर...

Posted on: Nov 10, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »