हमारे गांव के रोड में बोल्डर पत्थर निकल गया है, लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत है...

स्वापारा, ग्राम-मुरकोल, तहसील+ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बलराम कुशवाह बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 16 के रोड में बहुत बोल्डर पत्थर निकल गया है लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है और बरसात के दिनों में बहुत चिकल होता है उसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज में आवेदन लगाये थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर रोड ठीक करवाने में मदद करें : सचिव@7746028688, S.D.M.@7746873930, C.E.O.@9009630583. सम्पर्क@8120897979,

Posted on: Jul 08, 2018. Tags: BALRAM KUSHWAH BALRAMPUR ROAD SONG VICTIMS REGISTER

कोन बने आओ राजू कोन बने बेलो मैना...डोमकच गीत

ग्राम-मनातू, पंचायत-बमदा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से सीताराम लोहरा विश्वकर्मा एक डोमकच गीत सुना रहे है:
कोन बने आओ राजू कोन बने बेलो मैना-
कोन बने बेलो मैना कोन बने किर मेना कच नरी आरे-
कोन बने बेलों मैना कोन बने ओमो राजू-
तितकास लागे राजू नव रायर बोलो मैना-
अवरा और बेल मैना सुरस मिट्ठा लागे काचानरी ओरे-
कोन बने आओ राजू कोन बने बोले मैना...

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: SEETARAM LOHRA SONG VICTIMS REGISTER

पुरबे चढल घाटा घेरे बदरी हायरे...कर्मा गीत

ग्राम कुरूमगढ़, पंचायत-बमदा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से प्रमिला देवी एक आदिवासी करमा गीत सुना रही है:
पुरबे चढल घाटा घेरे बदरी हायरे-
बिजली चमक परे बूंद बरसी-
मोके डर लागे री हायरे डर लागे री-
वन में उठथे पुटू कुखडी एरी डर लागे री-
केसे बिछाबे हम पुटू कुखडी-
गई रही पानी लाने भीगे चुनरी-
पुरबे चढल घाटा घेरे बदरी हायरे...

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: KARMA SONG PRAMILA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग कुएं का पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...

रेवतीरमन जयसवाल ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके मोहल्ले वार्ड क्रमांक 4-5 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है | दोनों वार्डो को मिलाकर लगभग 100 घर की बस्ती है | 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है और बरसात के दिनों में कुएं का पानी पीने से सब लोग बीमार होते है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके कृपया हमारी मदद करें: P.H.E. विभाग@9589733942, सचिव@9617123256, सरपंच@9753128248, कलेक्टर@9826334477, S.D.M@9165493212. रेवती रमन@9174902811.

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: REVTI RAMAN JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे गाँव में 2013 से खम्बे गड़े है, लेकिन बिजली नहीं जलती, 2017 में दो हफ्ते जला था...

आश्रित ग्राम-धुरसी, ग्राम पंचायत-कान्दवानी, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम और सुरेन्द्र कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है 2013-14 में खम्बे गड़े है लेकिन लाईट नही जलता है 2017 में एक दो हफ्ता सिर्फ जला था उसके बाद से आज तक नहीं जला और उनसे बिजली का बिल भी माँगा जाता है |उसके लिए उन्होंने मिस्त्री को लोक सुराज में सूचना दे चुके है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए सांथियों से अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें: J.E.@9425241671, 8435500266, S.D.M@7587203092. उदय मानिकपुरी@8085182856.

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ELECTRICITY PRITRAM SONG SURENDRA KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »