Impact: 52 education workers got part of due salary after CGnet report...
विकासखण्ड-सेंधवा, जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बता रहे हैं कि सेंधवा के शिक्षा विभाग के प्रेरकों को वेतन नहीं मिल रहा था और कोई अधिकारी मदद नहीं कर रहा था तब उन्होंने दिनांक-13-04-2017 को सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि बडवानी जिले में अगस्त 2013 को साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरको की नियुक्ति हुई थी इसमें 52 प्रेरको की नियुक्ति सेंधवा ब्लाक में भी हुई थी जिनका 30 माह का वेतन रुका हुआ था जिन्हे 2000 रूपये माह के हिसाब से मानदेय देना था सन्देश रिकार्ड होने के 15 दिन के अंदर 9 माह का वेतन अब मिल चूका है सीजीनेट सुनने वाले साथियों जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर दबाव डाला और जिन कर्मचारियों ने मदद की उनको बहुत बहुत धन्यवाद.सुरेश कुमार@9669682196.
Posted on: May 06, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
नर्मदा नदी को स्व्च्छ बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा, अधिक पेड़ लगाने पड़ेंगे...
नर्मदा तट, ग्राम-भेडाघाट, जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश कुमार बता रहे हैं कि नर्मदा नदी दूषित हो रही है लोग उसी पानी में नहाते है शौच करते है ,नालो का पानी नदी में छोड़ते है जिससे वातावरण दूषित हो रहा है वे कह रहे हैं इसके लिए जरुरी है कि सभी लोग मिलकर इसे स्व्च्छ बनाने के लिए प्रयास करे तभी कुछ हो सकता है एक व्यक्ति के करने से कुछ नही होगा, नर्मदा के पानी को स्व्च्छ रखने के लिए जो अभियान चल रहे है उसमे सहयोग कर, पौधे लगाकर भी अपना सहयोग दे सकते है लगातार चरों ओर पेड़ कट रहे हैं और इस और भी ध्यान देने की आवश्यकता है अधिक से अधिक पेड़ लगें ताकि हम भविष्य में भी स्व्च्छ जल पी सके व स्व्च्छ रह सके, हमारे आगे की पीढ़ियां भी जीवित रह सकें...सतीश@7067396350
Posted on: May 05, 2017. Tags: SATISH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: It took time but our water problem got solved after CGnet report...
ग्राम,पोस्ट-मोदे, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बता रहे है कि उ नके गाँव मोदे में पानी की समस्या थी सभी ग्रामीणों को पहले १ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था क्योंकि उनके पारा में किसी तरह के पीने के पानी की सुविधा नहीं थी अधिकारियों से अनुरोध करने के बाद जब कुछ नहीं हुआ फिर यह सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, उसके बाद ऊपर के अधिकारियों से दबाव डाला और हमारे सरपंच को कई बार रायपुर जाना पड़ा पर अब इस हमारी समस्या का समाधान हो चुका है और हमारे सभी घरो में पानी की सप्लाई का नल लग गया है इसलिए ग्रामीण सीजीनेट सुनने वालों और उनकी पूरी टीम को और इस समस्या से सम्बंधित जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों का आभार प्रकट कर रहे हैं...मनोज@9479070321
Posted on: May 05, 2017. Tags: MANOJ KUMAR PATEL SONG VICTIMS REGISTER WATER
साज़िशें सब सामने होती रहीं, थी खबर फिर भी रहे मदहोश हम...गजल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार, महेश कटारे सुगम की रचना सुना रहे है:-
साज़िशें सब सामने होती रहीं-
थी खबर फिर भी रहे मदहोश हम-
बेईमानों के बढ़ाये हौसले-
उनका ही करते रहे जयघोष हम-
बेच खाया हमने अपना स्वाभिमान-
मारते ही आये हैं आक्रोश हम...
Posted on: May 04, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मैं अंधा एमए पास बेकार हूँ, सरकार की विकलांगों के लिए आरक्षित खाली पद क्यों नहीं भरे जा रहे...
ग्राम-पाली, पोस्ट-जामहू,त हसील-सिरमौर, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से शिव कुमार द्विवेदी बता रहे है कि मुझे दोनों आँखों से दिखाई नही देता है M.A पास हूँ फ़िलहाल बेरोजगार हूँ कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट चुका हूँ संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के नाम भी आवदेन दिया है लेकिन अभी तक कोई रोज़गार नही मिला है कलेक्टर के पास जाते है तो वह कहते है व्यापार करो कुछ लेकिन मै कहना चाहता हूँ कि जो आरक्षित पद खाली है उन पर नियुक्ति क्यों नही कर रहे है, सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये-कलेक्टर@9425903973, कमिश्नर@9425088190,मुख्यमंत्री@9425029827. शिव@9203767814.

