हमारे गाँव के मोहल्ले में सीसी रोड ना होने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही हैं...

ग्राम-पंचायत भरापुर,ब्लॉक-लोहंडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तामूराम यादव बता रहे हैं की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाया गया रोड उनके गाँव से होते हुए गई हैं। पर उनके मोहल्ले में सीसी रोड नहीं बनी हैं। बारिश के मोसम में दूसरे पारा में जाने के लिए लोगों को दिक्कत होती हैं। वहां के ग्रामीण सीसी रोड बनवाने के लिए अधिकारियो को कई बार आवेदन दिए हैं, पर कोई जवाब नहीं आ रहा हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9770188673 सीईओ@8889251366. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BASTAR CC ROAD CG LOHANDIGUDA PROBLEM TAMURAM YADAW

हमारे गाँव में 7 या 8 किमी.दूर की रोड नहीं बना हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-कुकडीपानी,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतोष मांडवी बता रहे हैं,की उनके गाँव में 7 या 8 किमी.दूर की रोड नहीं बना हैं,उस रास्ते से कई सरे ग्रामीण आते जाते हैं|चाले में दिक्कत होती हैं,रोड बनवाने के लिए सचिव या सरपंच से भी मिले हैं|बोले हैं,रोड बनवा देंगे पर आज तक रोड नहीं बना हैं| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@8770976975. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD SANTOSH MANDAVI

ग्राम केलाउर पेद्दापारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ लक्ष्मी मरकाम पढाई के साथ साथ खेती

ग्राम-केलाउर पेद्दापारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी मरकाम बता रही हैं, की 12 क्लास में पढाई करती हैं,उसका एग्जाम हो गया हैं,उसका रिजल्ट नहीं आया हैं,रिजल्ट नहीं आने के कारण अभ अपने मम्मी पापा बहिन भाईयो के साथ खेती काम कर रही हैं,उनका कहना हैं की घर परिवार वालो से मिलकर खेती काम करना बहुत अच्छा लगता हैं,पढाई के साथ साथ खेती काम करती हैं,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@7067125090.

Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG LAXMI MARKAM

हमारा राशन कार्ड नहीं बना हैं कृपया राशन कार्ड बनवाने में मदद करे...

ग्राम-सान्गवेल,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से संतोषी मंडावी, पति गुल्लोरी मांडवी, बता रही हैं कि उनके चार बच्चे हैं। उनका 6 सदस्यों का परिवार हैं। उनका राशन कार्ड पहले बना था, लेकिन तीन बच्चो का नाम उस राशन कार्ड में नहीं जुड़ा था। 6 परिवार सदस्यों का राशन कार्ड अलग बनेगा, इसीलिए उनका नाम हटा दिया गया। फिर दुबारा राशन कार्ड नहीं बना। आठ महीने से राशन नहीं मिल रहा हैं। उनका कहना हैं कि सरकार द्वारा उनका राशन कार्ड बना दें। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@9406105804. सरपंच@9406105640. सीईओ@9406105640.

Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG GULLORI MANDAVI PROBLEM RATION SANTOSHI MANDAVI

ग्राम बुरुंगपाल गायता पारा जिला बस्तर(छत्तीसगढ़) पेंशन नहीं मिल रहा हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-बुरुंगपाल गायता पारा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से अड़मो राम बता रहे हैं कि उनके घर परिवार में कोई नहीं हैं, वे आकेले रहते हैं। सरकार से उन्हें पेशन नहीं मिल रहा हैं उन्होंने कई बार सरपंच या सचिव को आवेदन दिया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा हैं। इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करने की सहयोग करें!

Posted on: Aug 24, 2021. Tags: AADMORAM BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »