एक सोलर पम्प से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, पानी के लिये झगड़ा होता है...

ग्राम पंचायत-करंगाली, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल कुमार पोडियाम बता रहे हैं, गांव में एक सोलर पंप लगा है, जिसमे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, पानी के लिये लड़ाई झगड़ा होता है, लोगो को परेशान होना पड़ता है| गाँव के लोगो ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुये एक और पंप लगवाने के लिये आवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये निवासी अनिल कुमार सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्सक कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PAMP PROBLEM SOLAR

हारमोनियम धुन सुन रहे हैं...

ग्राम पंचायत-गोरकपुर, जिला-खुशीनगर (उत्तरप्रदेश) से सुकई कुशवाहा एक हारमोनियम धुन सुना रहे हैं:
हार मोनियम के धुन बजा कर सुना रहे हैं ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: HARMONIYA KHUSHINAGAR TUNE UP

हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है,

ग्राम पंचायत-केलाउर, पैदापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलीराम सोरी बता रहे हैं उनके गांव में उनके गंगा पारा में रोड नही बना है| बरसात के दिनों लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| रोड के लिए आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की 3 पारा में सीसी रोड नहीं बना है वहां रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9391182591, सरपंच@9381847130, सचिव@8435289507.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

गंगा जी नाहाइबु ये मैया...भजन-

बोला कुमार, जिला-गया (बिहार) से एक भजन सुना रहे हैं:
गंगा जी नाहाइबु ये मैया-
जल चढ़ाली कलसा दिखाइबु-
ये मैया अंगना लिपाइबू-
कलसा धराईबू ये मैया-
खीर मंगाईबू ये मैया दूध मंगाईबू-
गंगा जी नाहाइबु ये मैया...

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BHAJAN BR GAYA SONG

गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कटेनार, पटेलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम पोड़ीयाम बता रहे हैं कि उनके गांव में पीने के पानी का बहुत समस्या है| हैण्डपंप है लेकिन वहां से आयरन युक्त पानी निकल रहा है जिससे उस पानी को पीने में बहुत परेशानी हो रही है| लोग बीमार ग्रस्त हो रहे हैं| कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं, लेकिन आज तक उसका कोई प्रभाव नही हुआ| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर नया पारा में नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597, संपर्क नंबर@6263964196.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »