जोले जोले बड़ा देव...गीत-
ग्राम-कुटैलीदादर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संत कुमार धुर्वे एक गीत सुना रहे हैं:
जोले जोले बड़ा देव-
दादा तारिक झूले नाम झूले-
महुवा के फूल चढ़ाहूँ-
दार में भोग लगाहूँ-
भोग लगाहूँ बुढा देव-
जोले जोले बड़ा देव...
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: DINDORI MP SANT KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में आँवले का उपयोग...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को रोध प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए औषधि बता रहे है, आवंला को ले ले और उसके कली को बढ़िया से सुखा ले और उसका पावडर या मुरब्बा या आंवले का आचार या आंवले का हल्वा अगर आंवले को आप किसी भी तरह से सेवन करते है तो रोध प्रतिरोधक क्षमता है उसमे, इसका सेवन करने से रोध प्रतिरोधक क्षमता कोरोना रोग से बचाया जा सकता है |उसके आलावा रोगी के ऊपर दुसरे रोग भी आक्रमण नहीं करेंगे | जो व्यक्ति आंवले का सेवन करेगा उसकी आँखों की रोशनी बढती है | चश्मे का नम्बर भी उत्तरता है, आप इसको सामान्य भी उपयोग कर सकते है | अगर आप इसका सेवन करते है तो रोध प्रतिरोधक क्षमता बढेगा और कोई दूसरा रोग आक्रमण नहीं करेगा | संपर्क नम्बर@9519520931.
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CORONA HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे हैं, भूखे रहना पड़ता है, मदद करें...
नयागाँव, फेस 2, सेक्टर 87 नोयडा, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से कलामुद्दीन बात रहे हैं वे बिहार के निवासी हैं, काम करने के लिये वहां गये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने के लिये जो साधन था ख़त्म हो गया है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है, समय पर भोजन नहीं मिल पाता है, भूखे रहना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9711744651. (165606)
Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KALAMUDDIN NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ रायपुर में फ़से है, मध्यप्रदेश के मजदूर, कृपया मदद करे...
जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से विजय बहादुरसिंह से बता रहे है कि वह मध्यप्रदेश के जिला सिंगरोली के रजनिया गाँव के है| यहाँ रायपुर सिलतरा में जयस ऑटो पेरिस कंपनी में काम करते है. लॉकडाउन के चलते फ़स गयें है. घर भी नहीं जा पा रहे है| खाने का भी बहुत समस्या हो रहा है. अभी कम्पनी में रहते है| ठेकेदार जब कम्पनी में आया उससे पिछला बकाया पैसा मांगने पर, बाहर निकालने की धमकी दे रहे है. यहाँ पर 8 लोग है जो की फ़से है|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है| कृपया मदद करे| सम्पर्क नम्बर@9324876792.(165580)
Posted on: Apr 24, 2020. Tags: BABULAL SINGH NETI CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गैस सिलेंडर के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती है...
हरिजन टोला, ग्राम पंचायत-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से कुसमी बाई बता रहे हैं कि उनको भोजन पकाने के लिये ईंधन की समस्या हो रही है, वे लकड़ी से खाना बनाती हैं लेकिन इस समय वे जलाऊ लकड़ी लेने जंगल नहीं जा पाती हैं, लॉकडाउन में घर में रहती हैं, जिसके कारण उन्हें दिक्कत होती है, उन्होंने गैस सिलेण्डर के लिये आवेदन दिया है, लेकिन उसमे सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669384693. कलेक्टर@9425010848, CEO@9977238625. (165575)
