तोर बिन लगे नहीं दिल तोर बिन लगे नहीं मन...गीत-

सीजीनेट श्रोता सुषमा कुमारी झारखण्ड से एक गीत सुना रही हैं, जिसका शीर्षक है “तोर बिन लगे नहीं दिल तोर बिन लगे नहीं मन” | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: JHARKHAND NAGPURI SONG

बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछुराम बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है| गांव में सौर ऊर्जा लगा है| लेकिन ज्यादा देर तक नही जलता है, खाना बनाने में और बच्चों को पढ़नें में परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये थे, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| मिटटी तेल से चिमनी जला के खाना बनाते है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9753213192, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458596694. सरपंच@8103465360.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LIGHT PROBLEM

रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-केलाउर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से टिबरुराम कश्यप जी बता रहे हैं कि, इनके गाँव में सडक की समस्या है| यहाँ कच्ची सड़क है और डामरीकरण की समस्या पंचायत की और से प्रस्ताव दिया जा चुका है फिर भी शुरू नहीं हो पाई है| गावं में 50 से भी ज्यादा घर है सबको बारिश में आने-जाने में काफी दिक्कत होती हैं | इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के रोड बनवाने में मदद करें| सीईओ@9406166884, सम्पर्क@9381847130.

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

पानी की समस्या है, नाले का पानी उपयोग करते हैं-

ग्राम पंचायत-बाग़मुंडीपनेरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वीरूराम बता रहे हैं उनके गांव में उनके गांव में पानी की बहुत परेशानी है| लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694,

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

सुंदर शरिरिया अगिया में जरे लय राम...गीत-

सेक्टर C, राजनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह निर्गुण गीत सुना रहे हैं:
एक दिन नदी के तीरे-
जात रहनी धीरे-धीरे-
हम आके देखनी-
सुंदर शरिरिया अगिया में जरे लय राम-
बंसवा के लेई बीमाना-
घट अइनी चारी जाना मुहबा पर अगिया...

Posted on: Jun 02, 2022. Tags: ANUPPUR MARKANDE SINGH MP SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »