कुर्सी के चक्कर में भईया न आना...कविता

सोनाली राजपूत ग्राम-रामपुर,विकासखंड-ढीमरखेड़ा,जिला-कटनी, मध्यप्रदेश से एक कविता सुना रही है:
कुर्सी न होती तो किस्से न होते-
मेरे देश के इतने हिस्से न होते-
कुर्सी न होती तो ईमान न होता-
आज कोई आदमी बेईमान न होता-
कुर्सी न होती तो दंगे न होते-
लीडर कभी भिखमंगे न होते-
कुर्सी ने भाई से भाई लड़ाए-
कहीं रात-दिन सबने आंसू बहाए-
बड़ा ही सरल है ये कुर्सी का धंधा-
मगर सुनने पर है गले का फंदा-
पते की बात यह सबको बताना-
कुर्सी के चक्कर में भईया न आना...

Posted on: Nov 26, 2016. Tags: SONALI RAJPUT SONG VICTIMS REGISTER

हे भोले बाबा जंगल में रहने वाला...नचारी गीत

सुनील कुमार मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर,बिहार से कुछ महिलाओं से नचारी गीत सुन रहे हैं:
हे भोले बाबा जंगल में रहने वाला-
कैलाशी तेरा नाम है-
तेरे चरणों में मेरा प्रणाम है-

मैं बगिया में जाऊं-
मैं फुलवा जोरी लाऊ-
चधाऊ बड़ी प्रेम से-
हे भोले बाबा जंगल में रहने वाला...

Posted on: Nov 26, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मनरेगा की वेबसाइट पर काम हो रहा है पर ग्रामीण कहते हैं उन्हें दो साल से कोई काम नहीं मिला...

शिवानन्द द्विवेदी, हरिजन बस्ती ग्राम-कैथा, जनपद पंचायत-गंगेव,तहसील-मनगवां, जिला-रीवा,मध्यप्रदेश से ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं कि दो साल से मनरेगा के तहत काम नहीं दिया गया है जिससे ग्रामवासी परेशान हैं इसकी शिकायत भी की गयी लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं की गयी है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं जिलाधिकारी@9425903973, CEO@9644142702. वे बता रहे हैं कि मनरेगा के वेबसाइट में बताया जा रहा है कि इस गाँव में मनरेगा के तहत कई काम चल रहे हैं जिसमे दर्जनों मज़दूर काम कर रहे हैं पर ऐसा लग रहा है कि काम कागजों पर और मशीनों के द्वारा कराया जा रहा है । सीएम हेल्पलाइन से भी मदद नहीं मिल रही है । शिवानंद@7869992139

Posted on: Nov 26, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पथरी रोग दूर करने के घरेलू उपाय

वैद्य निर्मल कुमार अवस्थी कस्तूरबा नगर ,जिला-बिलासपुर,(छत्तीसगढ़) से पथरी के रोग को दूर करने के दो उपाय बता रहे हैं। पहला नुस्खा : गाय के दूध के साथ अनंत मूल की जड़ और अपामार की जड़, ये दोनों जड़ें ताजी हों, पानी में इसे धो लें, इसके बाद १० ग्राम की मात्रा को पीसकर पानी में घोलकर पीने से पथरी के रोग में जल्द सहायता मिलती है । दूसरा नुस्खा : शतावरी जिसे शतावर भी कहते हैं उसके कंद को पीसकर उसके १० मिलीलीटर को बराबर मात्रा में गाय के ताजे दूध से मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में पुरानी से पुरानी पथरी भी गाल जाती है और थोड़े दिन में पेशाब के साथ निकल जाती है । इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप वैद्य निर्मल अवस्थी से 9685441912 पर संपर्क कर सकते हैं...

Posted on: Nov 26, 2016. Tags: Nirmal Awasthi SONG VICTIMS REGISTER

चंदा चली दर्शन का बृज में झूल रहे गोपाल...सावन गीत

अशोक कोरी ग्राम-हरादौंहा पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से एक सावन गीत सुना रहे है :
चंदा चली दर्शन का बृज में झूल रहे गोपाल-
रामा झूले लक्षमण झुलावें भरत डोरी खीचये न-
बृम्हा झूले विष्णु झुलावें नारद डोरी खीचे न-
सूरज जूले चंद्रमा झुलावे तारा डोरी खीचे न-
चंदा चली दर्शन का बृज में झूल रहे गोपाल...

Posted on: Nov 25, 2016. Tags: ASHOK KORI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »