आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : तिराय गोड़ी, आदिवासी चाय पत्ती के औषधीय गुण

ग्राम बरघाट, ग्राम पंचायत कुमरता, तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ से जीतन राम पहाड़ी कोरवा उनके इलाके के जंगलों में पाया जाने वाला तिराय गोड़ी पौधे के बारे में बता रहे है वे कहते हैं कि इसकी छाल को चायपत्ती के रूप में इस्तेमाल कर सकते है | जिस प्रकार चायपत्ती को उबालते हैं उसी प्रकार इसे भी उबाला जाता है और स्थानीय आदिवासी इस चाय को चाव से पीते है | वे बता रहे हैं कि यह चाय शरीर के लिए भी बहुत लाभ दायक है और शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और साथ ही गर्मी के दिनों में निकलने वाले पसीने पर भी रोक लगता है | इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए जीतनराम पहाड़ी कोरवा से 8959289653 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Posted on: Nov 29, 2016. Tags: JITANRAM PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय नागर जोते जाबो गा...किसानी गीत

जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी, धनसाय मरावी और गीता टेकाम जो इस वक्त जमुड़ी, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) में है खेती-बाड़ी पर आधारित एक गीत सुना रहे है :
हाय रे हाय नागर जोते जाबो गा-
टेढ़ी डोली मा नागर जोते जाबो रे-
आये हवे अगहन-पूस गेंहूं चना के बोवाई-
नागर जोते जाबो गा, नागर जोते जाहूं वो-
टेढ़ी डोली नागर जोतेजाहूं रे-
हर्र काट के हर बनावे बांस के पैनारी-
नागर जोते जाहूं वो-
टेढ़ी डोली मा नागर जोते जाबे गा-
हाय रे हाय नागर जोते जाहूं वो-
नागर जोते जाहूं गा-
टेढ़ी डोली मा नागर जोते जाहूं...

Posted on: Nov 29, 2016. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

रोड नहीं हैं, 6 महीने से बिजली नहीं हैं, ट्रांसफार्मर जल गया हैं, नदी पर पुल नहीं हैं, आने-जाने में दि

ग्राम-चम्पागढ़, पंचायत-चम्पागढ़, विकासखंड-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सगनशाह मरकाम के साथ गाँव के साथी छोटेलाल,शुकलाल, किशोर जो बता रहे हैं कि उनके गांव में रोड नहीं हैं, 6 महीने से बिजली नहीं हैं, ट्रांसफार्मर जल गया हैं,नदी पर पुल नहीं हैं, बाढ़ आती हैं तो आने-जाने में बहुत दिक्कत होती हैं, इसकी शिकायत इन्होने पंचायत और ब्लॉक में किये हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कलेक्टर का नंबर@9425903973, विधायक का नंबर @8120867999, सीईओ का नंबर@9926355355 , P.H.E. विभाग के अधिकारी का नम्बर@9425677264, सग्गन@9713160680

Posted on: Nov 28, 2016. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

ऐसे देश बनाबो का भैया भारत हो जाए महान...देशभक्ति गीत

अनूपपुर मध्यप्रदेश से बिजय राठौर छत्तीसगढ़ी बोली में एक देशभक्ति गीत सुना रहे है :
ऐसे देश बनाबो का भैया भारत हो जाए महान-
अरे माते लडाई दिनों दिन ,हो हो अरे माते-
लडाई दिनों दिन हिन्दू पाकिस्तान-
अरे ऐसे देश बनावो गा भैया भारत जाये महान-
ऐसे देश बनाबो गा भैया भारत हो जाये महान...

Posted on: Nov 28, 2016. Tags: NATHULAL RATHORE SONG VICTIMS REGISTER

हमरा शिव सिसिया बनयला हो...भक्ति गीत

गीता देवी ग्राम-विसेंद्र्पुर, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से एक भक्ति गीत सुना रही है:
हमरा शिव सिसिया बनयला हो-
हरिंदर भईया जिया घबडात बानी-
श्रीगुरु अयेला न दाया मंगयेला न-
गाँव-गाँव में ये चर्चा करे ला न-
हरिंदर भईया आयेला न चर्चा करेला न-
चर्चा कराके सबके सतएला न-
हमरा शिव सिसिया बनयला हो...

Posted on: Nov 28, 2016. Tags: GEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »