तेदू बुद घने घान तेंदू बुद तारी रे, गुन्दारू मांदर झूले...पहाड़ी कोरवा भाषा में करमा गीत

ग्राम-सल्खेता, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से कुमारी इतवारी बाई पहाड़ी कोरवा भाषा में एक करमा गीत सुना रही है:
तेदू बुद घने घान तेंदू बुद तारी रे गुन्दारू मांदर झूले रे गुन्दारू मांदर झूले-
तेदू बुद घने घान तेंदू बुद तारी रे गुन्दारू मांदर झूले रे गुन्दारू मांदर झूले-
इ नै ये जोड़ी नयी ए नै मिले नौकड़ी ए नइये जोड़ी नइये नौकड़ी-
ऐ तो नइये जोड़ी रे ए एतो नइये नोकड़ी ऐ तो नइये जोड़ी-
तेदू बुद घने घान तेंदू बुद तारी रे गुन्दारू मांदर झूले रे गुन्दारू मांदर झूले-
तेंदू बुद तारी रे गुन्दारू मांदर झूले रे गुन्दारू मांदर झूले...

Posted on: Nov 30, 2016. Tags: ITWARI BAI SONG VICTIMS REGISTER

नोट बंदी से आम जनता परेशान है, 1000 को 700 और 500 को 200 में चला रहे हैं : आरोप...

जिला डिडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार नोट बंदी धरना आन्दोलन प्रदर्शन के बारे में बता रहे है | वे बता रहे हैं कि डिडौरी शहर में रानी दुर्गावती चौराहा तथा बस स्टेशन में नोटबंदी को लेकर काँग्रेस कमेटी तथा आम जनता द्वारा धरना आन्दोलन प्रदर्शन किया गया तथा रैली निकाली गयी और इस कार्य के दौरान राज्यपाल को नोट बंदी के विरोध में ज्ञापन सौपा गया है, जिसमे बताया गया है कि नोट बंदी के कारण लोगो को अनेक प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | लोग 1000 की नोट को 700 सौ में और 500 के नॉट को 200 में सौदे कर रहे है | इस प्रकार के से कई समस्याओं से गरीब जनता जूझ रही है |संतोष कुमार अहिरवार@9516071739

Posted on: Nov 30, 2016. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

ढूढ़ रहे है सारे बच्चें, कहा खो गया प्यारा बचपन...बाल शिक्षा पर कविता

ग्राम छत्रपुर, विकासखंड घुघरी, जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी उन ग्रामीण बच्चों जो बचपन से ही स्कूल नही जाते है उन पर एक कविता सुना रहे हैं:
ढूढ़ रहे है सारे बच्चें, कहा खो गया प्यारा बचपन-
काम-कमाई के चक्कर में, दफन हो गया प्यारा बचपन-
ट्रेन में ढूढ़ता कबाढ़ है, होटल में है बर्तन धोता-
जूतों पर पलिस करता, सडको पर बोझ ढ़ोता-
जंगल-जंगल ढोर चराता, फिरता मारा-मारा बचपन-
ढूढ़ रहे है सारे बच्चें, कहा खो गया प्यारा बचपन-
खेती-खलियाने में, खट खटता जाता है सारा बचपन-
पुरखों से मृध लिया उसी को काट रहा बेचारा बचपन-
ढूढ़ रहे है सारे बच्चें, कहा खो गया प्यारा बचपन-
काम-कमाई के चक्कर में, दफन हो गया प्यारा बचपन-
काम सीखना, ढोर चराना, भात बनाना, बुरा नही है-
ख़ुशी-ख़ुशी सरल कामो, हाथ बाटना बुरा नही है-
लेकिन शिक्षा से दूर हटाना बहुत बुरा है-
श्रम लेकर सरल बनाना, उन्हें फ़साना बुरा है-
पढ़ते-पढ़ते काम सीखते, तो हो जाता न्यारा बचपन-
ढूढ़ रहे है सारे बच्चें, कहा खो गया प्यारा बचपन-
काम-कमाई के चक्कर में, दफन हो गया प्यारा बचपन-
आवाज इसमें अभी अंजाम मत चाहो-
इन्हें पढ़ाओ आज इनसे काम मत चाहो-
फलने दो फूलने दो खुशियों के बेल को-
मासूम है अभी इनका अभी से दाम मत चाहो...

Posted on: Nov 30, 2016. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

मेरी उम्र 66 साल है पर मुझे वृद्धावस्था पेंशन नही मिलती है कोई अधिकारी मेरी बात नहीं सुनते हैं...

ग्राम पहाड़कोरवा,पोस्ट भेड़िया, थाना रामकोला, तहसील प्रतापपुर, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से लालजी प्रसाद यादव बता रहे है की उनकी उम्र ६६ हो चुकी है उसके बावजूद भी उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रही है । कई बार उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन दिया पर अधिकारि कोई ध्यान नही दे रहे है |अत: वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले सभी साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे है वे बता रहे हैं कि जनपद पंचायत प्रतापपुर CEO जी का नम्बर है 9406128383, सरपंच का नम्बर है 8224803976, सचिव जी का नम्बर है 9009953864 आप सभी कृपया उनको फोन कर दबाव डालें जिससे इस वृद्ध को मदद हो सके और उनको भी सरकारी योजना का लाभ मिल सके । लालजी प्रसाद यादव@9165404366

Posted on: Nov 30, 2016. Tags: LALJI PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

खेती काम करियाबो रे खेती काम करियाबो रे...खेती गीत

ग्राम टांकीटोला जिला- डिंडौरी, मध्यप्रदेश से पतिराम मार्को एक खेती गीत सुना रहे है:
खेती काम करियाबो खेती काम करियाबो रे-
लहर लहर लहराही धान गा खेती काम करियाबो रे-
खेती काम करियाबो खेती काम करियाबो रे-
लहर लहर लहराही धान गा खेती काम करियाबो रे-
नांगर डोले बैला डोले अर डोले जोतैया रे भैया अर डोले जोतैया-
नांगर डोले बैला डोले अर डोले जोतैया रे भैया अर डोले जोतैया-
हाथ ले पैनारी गिरगे झोंकले निन्दैया राम खेती काम करियाबो रे-
लहर लहर लहरावे धान गा खेती काम करियाबो रे...

Posted on: Nov 30, 2016. Tags: PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »