प्यार भरा एक गीत है बेटी, जीवन का संगीत है बेटी...कविता
ग्राम पंचायत-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामकली एक कविता सुना रही हैं :
प्यार भरा एक गीत है बेटी, जीवन का संगीत है बेटी-
बेटी जैसा शीतल ब्यार, बेटी जैसा रिमझिम फुहार-
जो महकाए घर का अगना, बेटी है वो खिली बहार-
एक सुहाना मौसम जैसा, ऐसे मन का मीत है बेटी-
बेटी काजल बेटी कगना, बेटी मन्दिर बेटी अगाना-
बेटी से संस्कार है अपना, बेटी से है हर एक सपना...
Posted on: Mar 03, 2018. Tags: RAMKALI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 2nd March 2018 -
नई दिल्ली में 13 मार्च काे किसानों की महापंचायत - देशबंधु – मध्य प्रदेश उपचुनाव: दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, शिवराज को झटका, सिंधिया हुए मजबूत – नवभारत-
भोपाल :कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं से 9 लाख को मिलेगा रोजगार – नईदुनिया-
छत्तीसगढ़ : चार राज्यों की पुलिस को है नक्सलियों का नंबर वन कमांडर हिड़मा की तलाश – NDTV-
कोरबा: करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी कोरबा जिले के अनेक गांव प्यासे – नईदुनिया
Posted on: Mar 02, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
हे हाय रे करेला चानी यार...कर्मा गीत
ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-दमगढ़, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
हे हाय रे करेला चानी यार-
माया मा फसाए करेला चानी यार-
करेला करू लागए कुंदरू हा किरिच लागए यार-
मोला या सुहावय यार-
नीबू हा खट्टा लागए संतरा हा मीठ मोला या सुहावए यार...
Posted on: Mar 02, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग पुल निर्माण के लिए कई साल से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी अनसुनी कर रहे हैं...
ग्राम-रेंगाटोला मदले, ग्राम पंचायत करामा, जनपद पंचायत-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से धन्नूराम कडियाम बता रहे हैं मंगुर पारा मदले और रेंगाटोला मदले के मध्य एक नाला है जिसमे लगभग 15-20 साल से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक स्वीकृत नही हो पाया है, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर अधकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे पुल का निर्माण हो सके| सरपंच@9407673292, सचिव@9165811216, SDO@9424290269, CEO@7587054500, सब इंजीनियर@9425446789, कलेक्टर@9425587388.धन्नूराम कडियाम@9617842358
Posted on: Mar 01, 2018. Tags: DHANNURAM KADIYAM SONG VICTIMS REGISTER
कहां तैहां उड़ गए चिरैईया खोजो जंगल झाड़ मा...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुगदुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं |
कहां तैहां उड़ गए चिरैईया खोजो जंगल झाड़ मा-
तोला मैहां खोजो चिरैईया नदिया के पार मा-
जंगल ला खोजें अउ झाड़ी ला खोजें अउ खोजे मै शहर ला-
गवई ला खोजे अउ शहर ला खोजें अउ पहाड़ ला-
कहां तैहां उड़ गए चिरैईया खोजो जंगल झाड़ मा...
