आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : सुबह खाली पेट पानी पीने के लाभ...
ग्राम-धिरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार मरकाम सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दे रहे है, देश के गरीब लोगो के लिए यह बिना खर्च दवाई के आरोग्य की चमत्कारी विधि है, सुबह सूर्योदय से पहले जैसे ही उठे वैसे प्रतिदिन सवा लीटर (चार ग्लास पानी) पी ले, पीने के 45 मिनिट तक कुछ न खाए, फिर नास्ता करने के 2 घन्टे बाद ही पानी पिए, इससे कई प्रकार की बीमारियों से बचने के लाभ होते है जो लोग चार ग्लास पानी एक साथ नहीं पी सके तो शुरुआत के दिनों में दो ग्लास से शुरु करे फिर चार ग्लास पीए नियमित यह विधि अपनाने से निश्चित ही लाभ होगा-जगदीश कुमार मरकाम@8236035637
Posted on: Apr 28, 2017. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
आज के युवा औरों की सोच ढोने की बजाय अपनी सोच कैसे बनाएं इस पर काम करने की ज़रुरत है...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार के साथ आज हैं रंजीत कुमार जो विवेकानन्द स्टडी सर्किल के माध्यम से लोगो में जन चेतना फैलाने का काम कर रहे हैं, वह बता रहे है कि आज युवा अपनी सोच की बजाय दूसरों की थोपी सोच को ढोने को विवश है जिसके कारण युवाओं में तरह-तरह कि विकृतियाँ आ रही है वह बाज़ार और दिखावे से प्रभावित है. वे समाज के बुद्धिजीवी लोगो से युवाओं को दिशा देने और उन्हें जोड़ने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि युवाओ के सोच में परिवर्तन हो सके और आज समाज में फैले अराजकता, असहिष्णुता, साम्रदायिकता की भावना भरी है उसमें कैसे बदलाव लाया जाए इस पर मिलकर मिलकर विचार किया जाए. सुनील@9308571702
Posted on: Apr 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बुरा लगे तो लगे हमारे ठेंगे से, कोई कुछ भी कहे...गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत बुरा लगे तो लगे हमारे ठेंगे से सुना रहे हैं:
बुरा लगे तो लगे, हमारे ठेंगे से – कोई कुछ भी कहे-
नहीं मौत के आगे कोई मंजिल है-
बचता है जो बचे हमारे ठेंगे से...
Posted on: Apr 27, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लीची के औषधीय गुण-
मालीघाट, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार ) से सुनील कुमार लीची के गुणकारी फायदे के बारे में बता रहे है. स्वाद के साथ स्वास्थ्य: वे कह रहे हैं लीची एक स्वादिष्ट फल ही नहीं है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी है, वे इसके आठ फायदों के बारे में बता रहे हैं पहला इससे अच्छा पाचन होता है, तंत्रिका तंत्र भी ठीक रहता है, इसे फल के रूप में ही नहीं बल्कि इसका ज्यूस भी निकालकर उपयोग किया जा सकता है, मोटापा कम करने में भी सहायक है, पेट दर्द में भी सहायक है इसमें विटामिन सी होता है जिससे यह सर्दी,जुखाम में भी उपयोगी है ये एंटी ऑक्सीडेंट है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है, थकान को दूर करती है, ऊर्जा का अच्छा स्रोत है.सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Apr 26, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
देश की माटी, देश का जल...कविता
सुनील कुमार ,मालीघाट, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार ) से रवीन्द्रनाथ ठाकुर की एक कविता सुना रहे हैं जिसका अनुवाद भवानीप्रसाद मिश्र ने किया था :
देश की माटी ,देश का जल-
देश की माटी देश का जल-
हवा देश की देश के फल-
सरस बनें प्रभु सरस बने-
देश के घर और देश के घाट-
देश के वन और देश के बाट-
सरल बनें प्रभु सरल प्रभु-
देश के तन और देश के मन-
देश के घर के भाई -बहन-
विमल बनें प्रभु विमल बनें...



