राई रतनपुर जनता मगावे रामे हो सुगा...सुगा गीत-

ग्राम पंचायत-धूर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मीना और शिव कुमारी एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
राई रतनपुर जनता मगावे रामे हो सुगा-
रईयो गरे जनता ला-
राजा राम सुगा रईयो गरे जनता ला-
रामे हो सुगा पिंद लागे मैदा पिसान-
राई रतनपुर जनता मगावे रामे हो सुगा...

Posted on: Feb 21, 2019. Tags: CG INDRASO NETAM MINA OGDI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

दाई पढ़े दाऊ पढ़े बुवा ओकर नई पढ़े, सुगना जी बिना पढ़े जिनगी बेकार...सुगा गीत-

ग्राम पंचायत-टमकी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुषमा, मुन्नी बाई और सुसोदिया एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
दाई पढ़े दाऊ पढ़े बुवा ओकर नई पढ़े-
सुगना जी बिना पढ़े जिनगी बेकार-
राम सुगा बिना पढ़े जिनगी बेकार-
दाई पढ़े दाऊ पढ़े बुवा ओकर नई पढ़े...

Posted on: Feb 21, 2019. Tags: CG ODGI SATWANTI SHAYAMLE SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वामी विवेकान्द उनको अकाल में म्रत्यु लोगो के बारे में सोच रो रोकर बताते जाते...किस्सा

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार स्वामी विवेकान्द जी से सम्बन्धित किस्सा सुना रहे है, बहुत समय पहले की बात है बंगाल में जबदस्त अकाल पड़ा उस समय इंसान से लेकर जानवर सब परेशान हुए यह देखकर विवेकानन्द अपने अनुयायियो समेत सेवा में लग गए, लोगो की तकलीफ़ देख विवेकानन्द अन्दर ही अन्दर बहुत दुखी हो जाते, एक दिन ब्राह्मणों का एक दल मिलने आया वह दल अध्यातम में ख़ुद को बहुत समझता था, विवेकानन्द उनको अकाल में म्रत्यु लोगो के बारे में सोच रो रोकर बताते जाते और सिसक सिसक कर रोते जाते आँखों के आंसू गर्दन तक आ रहे थे, यह देख दल में शामिल सभी ब्राह्मण चुपके चुपके हसने लगे विवेकानन्द ने उनसे पूछा क्यों हस रहे है तो दल में से एक सदस्य उठकर बोला एक सन्त को कष्ट में रोना नही चाहिए, तभी स्वामी जी उठे और एक पौधे की बड़े वहा से एक हरी छड़ी लाकर दल के सभी लोगो को पीठ पर छड़ी बरसाने लगे तभी सब चीखने चिल्लाने लगे तभी विवेकानन्द ने कहा यह मक्कारी नही चलेगी तुम सब तो दर्द पर विजय पा चुके हो फिर चीख क्यों आंसू क्यों, जो इन्सान की तकलीफ़ पर नही रोए वह सन्त हो ही नही सकता |

Posted on: Feb 21, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

impact:4 सालों से नहीं हुआ था मानदेय का भुगतान, सीजीनेट की मदद से मिला 9 माह का वेतन...

विकास खण्ड-सेंधवा जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार ने दिनांक-13-04-2017 को सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि जिले में अगस्त 2013 को साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरको की नियुक्ति हुई थी इसमें 52 प्रेरको की नियुक्ति सेंधवा ब्लाक में भी हुई थी जिन्हे 2000 रूपये माह के हिसाब से मानदेय देना था जो की रुका हुआ था सन्देश रिकॉर्ड करने के 15 दिन के अन्दर ही 9 माह का वेतन मिल चूका है सीजीनेट की टीम और अधिकारियों कर्मचारियों को बहुत बहुत धन्यवाद.
सुरेश कुमार@9669682196.

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

गोड के बिछिया पटूदुर न रे पटूदुर न...डोमकच्छ गीत-

ग्राम पंचायत-कुप्पी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुमन अपने सांथियो के सांथ एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं :
गोड के बिछिया पटूदुर न रे पटूदुर न – पटूर बईठ ले मचिला-
माछी भागे सूल कलकत्ता भागे दूर-
पटूर बईठ ले मचिला...

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: CG DOMKACHCHH ODGI SONG SUMAN SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »