आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : चुकंदर कांदा के औषधीय गुण
ग्राम-कड़हर, पोस्ट-ढकरा, थाना-सुहागी, तहसील त्यौथर, जिला- रीवा मध्यप्रदेश से उमेश कुमार पाल चुकंदर कांदा के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं | वे बताते हैं कि जमीन के अन्दर पाए जाने वाले कंद चुकंदर कांड में सोडियम, पोटेसियम, फास्फोरस, कैलिसियम के साथ साथ विटामिन D1, विटामिन D2, विटामिन C तथा सिल्का नामक खनिज भी भरपूर मात्रा में रहता है| चुकन्दर का उपयोग सलाद, दूध, सब्जी तथा अचार के साथ किया जाता है । चुकंदर खाने से कैलसियम की मात्रा बढती है तथा यह हड्डियों को भी मजबूत बनाती है और खून को भी शुद्ध करता है | चुकंदर ठंड के मौसम में खाने से विशेष लाभ होता है | उमेश कुमार पाल@7470807423
Posted on: Dec 04, 2016. Tags: SONG UMESH KUMAR PAL VICTIMS REGISTER
आगे कलयुग के जमाना सतयुग होगे रवाना: गीत...
ग्राम-टांकीटोला, जिला डिंडौरी, मध्यप्रदेश से पतिराम मार्को पहले के युग एवं वर्तमान युग की तुलना करते हुए गीत सुना रहे हैं :
आगे कलयुग के जमाना सतयुग होगे रवाना बेईमानी छागे-
बेईमानी छागे हे राम बदलगे जमाना बेईमानी छागे रे-
आज काल के टुरी पहिने ला साया साड़ी बिलाउज अध्धा राम-
बिलाउज अध्धा हे राम मुड़े म लाली फीता किलिप के झोफा रे-
आज काल के टूरा पहिरे ला जूता मोजा अंग्रेजी बोलैय-
अंग्रेजी बोलय हे राम जब घर म डैकी आवे ता भीतर ले बोलय रे-
आज काल के डोकरी मुड़े म बह के लकरी चमकत जावे राम-
चमकत जावे हे राम धर लीं हे दू थान कथरी सुख नींद सोवे रे...
Posted on: Dec 03, 2016. Tags: PATIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER
"संविधान की धारा 244(1) को विलोपित कर कंपनियाँ और सरकार आदिवासी जमीने हड़प रही है"...
ग्राम बेहड़वा, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवन सिंह चौन्गड़ आदिवासी एकता परिषद के नेता शंकर भाई तडावा से संविधान में आदिवासीयो को दिए गए विशेष अधिकारों के क्षरण के बारे में बातचीत कर रहे हैं । वे बता रहे हैं कि आदिवासियों के लिए संविधान में कई विशेष अधिकार दिए गए है जैसे आदिवासियों की शिक्षा हेतु धारा 46 का सृजन किया गाया है और उनके प्राण के रक्षा के लिए 21 धारा बनायी गयी है और आदिवासियों के स्वप्रशासन के लिए धारा 244(1) का सृजन किया गया है लेकिन अभी धारा 244 (1) है उसको विलोपित कर सरकारे और कंपनिया आदिवासीयो की जमीन को अपना बना रही है जिनके खिलाफ लड़ने की ज़रुरत है भुवनसिंह चौन्गड़@9424063107
Posted on: Dec 03, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
रब ने नवाजा हमें जिंदगी देकर...कविता...
ग्राम मालीघाट मुज्जफरपुर बिहार से सुनील कुमार हरिवंश राय बच्चन की कविता सुना रहे हैं :
रब ने नवाजा हमें जिन्दगी दे कर-
रब ने नवाजा हमें जिन्दगी दे कर-
और हम शोहरत मांगते रह गये-
जिन्दगी गुजर दी शोहरत के पीछे-
फिर जीने की मोहलत मांगते रह गये
जो सामने है उसे बुरा कहते हैं
जिसे देखा नहीं उसे खुदा कहते हैं...
Posted on: Dec 03, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
स्वान्गा ला छोड़े सहे ला मिल जाए...सरगुजिया बोली में गीत...
रूपलाल मरावी ग्राम धुमादाड जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से समाजसेविका राजमोहनी देवी पर एक गीत सुना रहे हैं :
स्वान्गा ला छोड़े सहे ला मिल जाए-
माता पिता छोड़े करम फुटी जाये-
करम फटी जाये, करम फटी जाये-
करम फटी जाये, करम फटी जाये-
माता पिता छोड़े, करम फुटी जाये-
जीवा ला मढ़ावे रे, जीवा ला मढ़ावे रे-
कनिहा ला सोझ करे जीवा ला मढ़ावे रे-
जीवा ला मढ़ावे रेजीवा ला मढ़ावे रे-
कनिहा ला सोझ करे जीवा ला मढ़ावे रे-
स्वान्गा ला छोड़े सहे ला मिल जाए-
माता पिता छोड़े करम फुटी जाये – स्वान्गा ला छोड़े सहे ला मिल जाए...
