Bultoo Radio from Chhattisgarh in Chhattisgarhi language: 6th Dec 2016...
Today Sumanlata and Narmada Prasad are helping us listen to songs and reports from chhattisgarh area in this latest edition of Bluetooth radio program in Chhattisgarhi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth
Posted on: Dec 06, 2016. Tags: CHHATTISGARH SONG SUMANLATA ACHLA NARMADA PRASAD INSAN VICTIMS REGISTER
अधिकारी तालाब खुदवाने की किश्त देने के लिए 30% घूस की मांग कर रहे हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम रतनगढ़, ग्राम पंचायत घटौहाकला, विधानसभा विश्रामपुर, पोस्ट कांडी, थाना कांडी, जिला गढ़वा, झारखण्ड से सुमित कुमार सिंह पुत्र स्व.रायेश्वर सिंह बता रहे हैं कि उनके नाम से 2015-16 में एक डोहा (तालाब) खुदवाने का काम स्वीकृत किया गया था जिसकी पहली किश्त की राशि कुछ समय पूर्व उन्हें वितरित की गयी थी पर दूसरी किश्त देने के लिए अब अधिकारी 30% घूस की मांग कर रहे है | वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि वे कृपया अधिकारियों पर फोन कर के दबाव डाले और उनकी मदद करें | मुखिया 09771809997, BDO 09955529514, DC@07986739704. सुमित कुमार सिंह@7070345987
Posted on: Dec 05, 2016. Tags: SONG SUMIT KUMAR SINGH VICTIMS REGISTER
हम अधिकारियों को बोलते बोलते थक गए हैं पर हमारे आदिवासी गाँव में सड़क नहीं बनवा रहे हैं...
ग्राम चिंतागुडा, पोस्ट मोवड़, आसिफाबाद मंडल जिला कुमरम भीम (तेलंगाना) से आतराम नागो राव उनके आदिवासी गाँव में सड़क की समस्या के बारे में बता रहे हैं वे कह रहे हैं कि वे लोग पंचायत और अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कई साल बीत गए हैं पर उनके गाँव में पक्की सड़क नहीं बन पाई है अधिकारियों ने सड़क पर सिर्फ मिट्टी डलवा दिया है जिसकी शिकायत कई बार किया गया पर अधिकारी कोई कार्यवाही नही कर रहे है । इसके लिए वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले सभी साथियों से मदद करने के लिए अपील कर रहे है कि वे इन अधिकारियों पर फोन कर दबाव डालें और उनकी समस्या का समाधान करें @9705231041 @8465931555. आतराम नागो राव@7744807831
Posted on: Dec 05, 2016. Tags: ATRAM NAGORAO SONG VICTIMS REGISTER
बिना विचारे जो करे सो पाछे पछताय...कबूतर और बाज की कहानी
बहुत समय पहले की बात है एक बाज कबूतरो का पीछा कर रहा था वो पीछा करता रहा करता रहा करता रहा मगर एक भी कबूतर पकड़ पाने में सफलता नहीं मिली तब उसने कबूतरो को धोखा देने की सोची और वो कबुतरो के दरबो के बीच एक पेड़ पर जा बैठा और उनसे कहने लगा कि वह उनकी सेवा करना चाहता है उसके पास तो कोई काम काज नहीं है और उसने कबूतरो से कहा की वो उनसे बहुत प्यार करता है मुझे अपने दड़बे में आ जाने दो मुझे अपना यार बना लो और तब मैं तुम्हार सेवक बन कर रहूँगा और मैं तुम्हारे साथ कोई बुराई नहीं करूँगा बल्कि किसी दुसरे को भी तुम्हारे साथ ज्यादती नही करने दूंगा|कबूतर राजी हो गए और उन्होंने बाज को अपने दड़बे में शामिल होने दिया दरबे में आ जाने के बाद दूसरी ही बोली बोलने लगा मैं तुम्हारा यार हूँ तुम्हे मेरी हर बात माननी चाहिए सबसे पहली बात तो यह है की मुझे अपने खाने के लिए हर दिन एक कबूतर चाहिए और वह हर दिन एक कबूतर खाने लगा कबूतर बेहद दुखी होकर सोंचने लगे वे क्या करे लेकिन देर बहुत हो चुकी थी इसे तो दरबे में आने ही नहीं देना था लेकिन अब क्या हो सकता है | सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Dec 05, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मलकानगिरी में 300 से अधिक बच्चे मर चुके हैं, सरकार सिर्फ 130 का आंकड़ा बता रही है: आरोप
आदिवासी समाज मलकानगिरी जिला उड़ीसा के सभापति घनश्याम मड़कामी बता रहे हैं कि जापानी एनसेफेलाइटिस बीमारी से अगस्त महीने से 300 से अधिक बच्चों की मृत्यु हो चुकी है यद्यपि सरकार के अनुसार मृतक बच्चों की संख्या 130 बताया जा रहा है । सरकार अब भी टीकाकरण और गाँवों की सफाई पर अधिक काम नहीं कर रही पीड़ित परिवारों को कोई मदद भी नहीं मिल रही है । वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | वे कह रहे हैं कि आप कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें और पीड़ित आदिवासी परिवारों की मदद करें CDMO@9439983250 कलेक्टर@09437030226 ADM@0993728838. घनश्याम मड़कामी@9439759699
