पट खोला छबीले भैरवनाथ हो...यात्रा भक्ति गीत
अशोक कोरी ग्राम-हरादौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रहे है :
पट खोला छबीले भैरवनाथ हो-
तोरे द्वार जात्री खड़ी हो-
जलवा कईसे चढाऊ भोले नाथ-
जलवा त मछरी का झूठा हो-
दुधवा कईसे चढाऊ भोलेनाथ-
दूध त बछवा का झूठ हो-
पट खोला छबीले भैरवनाथ हो...
Posted on: Dec 08, 2016. Tags: ASHOK KORI SONG VICTIMS REGISTER
जब जानकारी हो आसान तो क्यों रहे परेशान...एड्स की जांच सरकारी अस्पतालों में मुफ्त की जाती है...
कई मेडिकल कालेज एवं अस्पतालों में परामर्श केंद्र होते है जिनमे एड्स से सम्बंधित परामर्श एवं जांच की सुविधा दी जाती है जांच के उपरांत एच आई वी संक्रमित गर्भवती महिलाओं को ए आर व्ही द्वारा आजीवन मुक्ति दी जाती है एवं नवजात शिशुओ को लीवर पिल सिरप पिलाया जाता है ताकि माता से शिशु में एच आई व्ही संक्रमण न हो । एच आई व्ही संक्रमित महिलाओ के शिशुओ में संक्रमण की संभावना रहती है जन्म से 6 सप्ताह के भीतर निःशुल्क जांच के द्वारा एच आई व्ही संक्रमण का पता किया जाता है जागरूकता हेतु कार्यक्रम एवं निःशुल्क कंडोम वितरण किया जाता है सभी एड्स सम्बन्धी परामर्श एवं जानकारी हेतु संपर्क करे टोल फ्री@8097। सुनील कुमार@8889761684
Posted on: Dec 08, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: मिर्गी रोग के बारे में भील आदिवासी ज्ञान
ग्राम भेड़िया, तहसील सोंधवा, जिला अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवान सिंह चोंगड़ के साथ उपस्थित है भील आदिवासी वैद्य भूरला भाई जो मिर्गी की बीमारी के बारे में बता रहे हैं । वे कहते हैं लाल कांदा अर्थात् प्याज दो किलो ले ले और उसे पीस लें और प्रतिदिन तीन खुराक लेवे सुबह, दोपहर तथा शाम इससे मिर्गी की बीमारी में शीघ्र लाभ मिलता है | वे आगे बता रहे हैं कि सुवर तथा खरगोश का खून पीने से भी मिर्गी की बीमारी में आराम मिलता है | भूरला भाई गाँव के वैद्य हैं और वे यह दावा करते हैं कि इस तरह से उन्होंने कई लोगों को इस रोग से मुक्ति दिलाई है । स्वास्थ्य स्वर इस जानकारी के बारे में कोई राय नहीं रखता है । आप इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप भुवान जी से 9753250250 पर संपर्क कर सकते हैं ।
Posted on: Dec 07, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में नदी पर पुल नहीं है, बरसात में बहुत तकलीफ होती है कृपया अधिकारियों को फोन करें...
ग्राम घाठा, पोस्ट लम्तराई, ब्लाक पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश से पन्कूराम धुव्रे नदी में पुल नही बनने की समस्या बता रहे हैं ग्राम घाठा में एक नदी पड़ती है जो मुख्यमार्ग से जोडती है जहा पर अभी तक पुल नही बना है, जिसकी शिकायत अधीकारियों को कई बार कर चुके है पर कोई कार्यवाही नही किये जिसे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद करने की अपील कर रहे है पुष्पराजगढ़ विधायक मोबाइल नम्बर 09425798329, जिला कलेक्टर अनुपपुर मोबाइल नम्बर 09425101221, CEO साहब मोबाइल नम्बर 09165857633, CM मोबाइल नम्बर 09425029827, ग्राम पंचायत सरपंच जी का मोबाइल नम्बर 09755810170. धुर्वे@9644094283/7772980096
Posted on: Dec 07, 2016. Tags: PANKURAM DURWE SONG VICTIMS REGISTER
कोयल के बोली बोलत बाटे कऊआ जरुर कोई बात बा...कविता
साहेबगंज मुजफ्फरपुर बिहार से प्रगतिशील सांस्कृतिक मंच के कवि महेश ठाकुर चकोर एक कविता सुना रहे हैं:
कोयल के बोली बोलत बाटे कऊआ जरुर कोई बात बा-
विचार करी रऊआ जरुर कोई बात बा-
दुश्मन रहल जे कहत हवे भईया-
नईया डुबावल उहे वा खेवईया-
मालिक ढ़ोवात धके-
माथ पर खड़ऊंआ जरुर कोई बात बा-
विचार करी रऊंआ जरुर...
