इस धरा पे मैंने जनम लिया यही हमारा मान है...बिहार गीत

जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से संजय रजक बिहार पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:
इस धरा पे मैंने जनम लिया यही हमारा मान है-
हे बिहार की धरती तुझपे जीवन कुर्बान है-
हर दिल में बसता प्यार यहाँ पे-
गंगा प्यार की बहती है-
देव अतिथि कहलाते मिश्री बोली में रहते हैं...

Posted on: Dec 09, 2016. Tags: SANJAY RAJAK SONG VICTIMS REGISTER

Our village primary school closed so children suffering, Pls call officers...

Our village primary school was running from 1930 but now it has been closed by Govt though 70 children were enrolled there. Now 20 of them need to go 2 kms for education while more than 40 have left the school say villagers of Kauvanar village under Badna panchayat in Pandariya block of Kabirdham district in Chhattisgarh to Naresh Bunkar. Officers are not paying attention. you are requested to call Collector@9425270044 to help adivasi children. Naresh Bunkar@8720822286.

Posted on: Dec 09, 2016. Tags: EDUCATION NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: सर्दी, खांसी, जुकाम के उपचार पर कविता

ग्राम मालीघाट, जिला मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार एक कविता सुना रहे है जिसमे वे ठण्ड के समय होने वाले सर्दी, खांसी, जुकाम के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं :
आक छि आक छि आगई छिक हाय राम-
चबाओ तुलसी का पत्ता मिटाओ सर्दी खाँसी जुकाम-
आक छि आक छि आगई छिक हाय राम-
चबाओ तुलसी का पत्ता मिटाओ खाँसी जुकाम-
खाकर रोज़ एक एक एनर्जी लेवल करो फुल-
स्वस्थ रहो मस्त रहो...

Posted on: Dec 09, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमार देश जवा बहुतइ काल बीचु बरिशु नी पानी हमार देश...अकाल पर अंगनई गीत

हमारे गाँव में लोग भूखे हैं फसल अच्छी नहीं हुई थी । यहां हर समय ही अकाल जैसी स्थिति रहती है । हम लोग कैसे जीएं इस पर गीत गा रहे हैं ग्राम-बनौर, पंचायत-चितविश्राम, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से एतवाराम और बता रहे हैं गोविन्द पंद्रो को कि उनके गाँव में अकाल व भुखमरी की स्थिति है, सूखे के कारण फसल नहीं हुई, उसी सन्दर्भ में स्थानीय भाषा में एक अंगनई गीत प्रस्तुत कर रहे हैं, वे गीत में पूछ रहे हैं की बारिश नहीं हुई, फसल नहीं हुआ अब हम सब कैसे जीएंगे :
पानी बरिसो रे बरिशु ने पानी हमार देश-
हमार देश जवा बहुतइ काल बीचु बरिशु रे पानी हमार देश...

Posted on: Dec 09, 2016. Tags: GOVIND PANDRO SONG VICTIMS REGISTER

जिसने भी सत्य को अपनाया, उसका ही जीवन धन्य हुआ...बाल कविताएँ

मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से नितेश कुमार कुछ बाल कविताएँ सुना रहे हैं:
जिसने भी सत्य को अपनाया-
उसका ही जीवन धन्य हुआ-
सबको सुख देकर ही ऐसा अदभुत पुण्य हुआ-
सत्य कहकर भले ही न जीते देश-
पर हृदयों पर अधिकार मिला-
सम्मान मिला विश्वास मिला-
उससे फिर सबका प्यार मिला...

Posted on: Dec 08, 2016. Tags: NITESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »