मानवता के लिए हो सखी, किरन जगाने वाले हम...गीत-
ग्राम-उरूमदुगा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन गीत सुना रही हैं:
मानवता के लिए हो सखी-
किरन जगाने वाले हम-
शोषित पीड़ित दलित जानो की-
भाग्य जगाने वाले हम-
अपने खून पसीने से-
भाग्य जगाने वाले हम...(AR)
Posted on: Nov 29, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
समिया के मार से बचल बा ना के...भोजपुरी गीत
ग्राम-परसोना, जिला-सोनभद्र, उत्तरप्रदेश से गुड्डू भारती एक भोजपुरी गीत सुना है:
समिया के मार से बचल बा ना के-
टन-टन के हार एक बोल भईल बा ना होई-
जवन विधना राच हेहिले उहे बतिया होई-
समिया के मार से बचल बा ना के-
साधू के चोरवा पछुर के पुजारी-
समइ बनावले ले सब के भिखारी-
समिया के मार से बचल बा ना के...(181953) GT
Posted on: Nov 29, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
फरसवानी के जम्मो देवी देवता...भजन-
फरसवानी, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से संजीव कुमार केवट एक गीत सुना रहे हैं:
रहिबे मोर सहारा-
तोला देवत हवों नेवता-
मोर गाँव के-
फरसवानी के जम्मो देवी देवता-
करे बिहनिया तोर चरण मा-
माथ ला नवा के-
ऋषिमुनि ज्ञानी आशीर्वाद पाथे...(AR)
Posted on: Nov 29, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
बिजली लगवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-बिरगाली, वार्ड क्रमांक 02, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहन कुमार पोयाम बता रहे हैं कि गाँव में बिजली की समस्या है, कुछ घरो में लगा है कुछ में नहीं लगा है, इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया गया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8815830157, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762, विधायक@9669056551. संपर्क नंबर@8103668335. (181963) (AR)
Posted on: Nov 29, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पाईप लगा है लेकिन 2 साल से पानी सप्लाई नहीं हो रही है, लोग बेहाल हैं...
ग्राम पंचायत-किलेपाल, वार्ड क्रमाक-6, विकासखंड-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से बोमडा राम कर्मा बता रहे हैं कि जिला खनिज संस्थान न्यास DMFT वर्ष 2018-19 पानी टंकी से स्कूल से पंचायत भवन तक नल जल पाइप लाइन लगाया गया है लेकिन पानी की सप्लाई नहीं किया जा रहा है जिसके कारण लोगो को पीने के पानी की समस्या हो रही है| वार्ड में 114 घर हैं जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं| 2 साल हो चुके हैं लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर@8458956694, PHE@9827173133, जनपद CEO@9406016172, जिला CEO@9004037600, सचिव@9479410162. संपर्क नंबर@6268990671. (181933) (AR)
