बेगा मंदल निवा डेरा वो, खेडो दाई बेगा मंदल निवा डेरा...गोंडी गीत
ग्राम-जामुनढाना दावडी, ब्लॉक-आठनेर, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से रामदिन इरपाची एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत के माध्यम से बता रहे है कि देवी देवता का कलियान कहाँ रखेंगे और कैसे रखेंगे :
बेगा मंदल निवा डेरा वो-
खेडो दाई बेगा मंदल निवा डेरा-
नाटे न कटुल ते मंदल निवा डेरा-
बेगा मंदल निवा डेरा वो-
नाटे न गोटुल ते मंदल निवा डेरा-
बेगा मंदल निवा डेरा वो-
काली दाई बेगा मंदल निवा डेरा...
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: GONDI GONDI GEET GONDI SONG RAMDIN IRPACHI
वनांचल स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार-
सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम सभी को वात रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि वात रोग से पीड़ित व्यक्ति जीरा को 5 ग्राम पीस लें और नरगुंडी के पत्तो का रस एक छोटी चम्मच में लें और दोनों को मिला लें, उसके बाद एक गिलास मठा में सेंधा नमक स्वाद अनुसार मिलाकर जीरा और रसगुंडी के मिश्रण को मिलाकर सेवन करें, इस तरह से लगातार 7 दिन तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर 8462970635. इस तरह से हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों के उचित सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH HINDI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
चलू गा अझलुवा कन्हैया धरे आचार, आचार दुसर लागल लारे झालर मचिया...गीत
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरमन कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
चलू गा अझलुवा कन्हैया धरे आचार-
आचार दुसर लागल लारे झालर मचिया-
ओ राधा रानी काहे बताना मोर कती आना-
छोटा के कमाल मै रखे हो परान जोड़ी रे-
ओ राधा रानी काहे बताना मोर कती आना-
छोटा के कमाल मै रखे हो परान जोड़ी रे...
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: CULTURE HARAMAN KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगों ने मनरेगा के तहत 3 महीने पहले काम किया, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला...
ग्राम-गोरगी, पोस्ट-जुझावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मरातूराम और शिवकुमारी बता रहे है कि मनरेगा के तहत सरपंच सचिव के द्वारा काम करवाया गया था उसमे गाँव के बहुत से लोगो ने तीन महीने से भी ज्यादा पहले तक काम किये थे लेकिन उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव से शिकायत किये थे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहां | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मदद करें: सरपंच श्यामलाल@9111234251, सचिव @7697733755, सीईओ@9977407788. बसंती आयाम@7909496401.
Posted on: Jul 15, 2018. Tags: MARATURAM NREGA SHIVKUMARI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : ब्लड शुगर का घरेलू उपचार-
सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम लोगो को ब्लड शुगर या मधुमेह का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि 25 नग तुलसी के पत्ते, तीन सेट वाले 5 बेल पत्ते, नीम के 10 मुलायम पत्ते और 8 नग काली मिर्च इन सब को पीस कर 150-200 ग्राम पानी में मिलकर इसका घोल बनाकर 30 दिन तक सेवन करना है, और 30 दिन बाद अपना चेकअप कराएं, शुगर सामान्य होने पर बंद कर दे, अधिक लेने पर भी कोई नुकसान नही है, इस प्रकार से हमारे आसपास की वनस्पतियों की मदद से दवाइयों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं और स्वस्थ्य भी रह सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @8462970635.
