स्वास्थ्य स्वर : पेशाब में होने वाली जलन का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेशाब में होने वाली जलन का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तिखुर कंद एक चम्मच लेकर एक गिलास पानी में घोलकर उसमे दो चम्मच मिश्री या शक्कर मिला लें और सरबत बनाकर सुबह शाम सेवन करें लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों का सेवन करें, पानी का सेवन करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

किस्त का पैसा नहीं मिलने से आवास अधूरा है पैसा दिलाने में मदद करें...

कडचोला पारा, ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनुराम जयपाल बता रहे हैं, उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास आया था जिसका अधूरा निर्माण हुआ है उनका कहना है एक किस्त आया था उसके बाद किस्त का पैसा नहीं आया जिसके कारण आवास का काम पूरा नहीं हो पाया है और आवास अधुरा पड़ा है, उन्होंने कई बार इसके लिये आवेदन दिया, प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें जिससे अधूरा आवास पूरा हो सके: संपर्क नंबर@7879300418. CEO@9826520171, 7999663594, सरपंच@6268191613, सचिव@8463022072.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG GEETA TEKAM PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : राशन कार्ड बन जाने से राशन मिलने लगा...

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड की समस्या थी, जब राशन कार्ड का नवीनीकरण हुआ तब जगदेव प्रसाद का कार्ड नहीं आया था, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा था उन्होंने अपनी बात को ग्राम सभा में रखा अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को 3 माह पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6262119523.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पेंशन के लिये कई बार आवेदन किये लेकिन काम नहीं होता...

ग्राम-करवां, पोस्ट-लांजित, थाना-रामकोला, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जोगेश्वर बड़ा बता रहे हैं, उनका विकलांग पेंशन नहीं बना है उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो पाया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9617738454. संपर्क नंबर@7999787108.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG JOGESHWAR BADA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : प्रदर रोग, श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी प्रदर रोग, श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, रेवा चीनी 50 ग्राम साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें 21 पुडिया बना लें, मात्रा एक-एक पुडिया खाली पेट सुबह शाम चावल के पानी के साथ एक-एक कफ 21 दिन तक सेवन करने से लाभ हो सकता है, दूसरा प्रयोग करें खाना खाने के बाद पठाने लोन एक-एक चम्मच दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, परहेज गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 07, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »