कुदरगढ़ी मईया मोरे बन मा तै झुला झूले...भक्ति गीत

जिला-सूरजपुर से रामचंद्र सिंह एक कुदरगढ़ी भक्ति गीत सुना रहे हैं :
कुदरगढ़ी मईया मोरे बन मा तै झुला झूले-
चाहे पहार दिखा मईया के दुआर चला-
चिक्की के फूल फुले-
कुदरगढ़ी मईया मोरे बन मा तै झुला झूले-
कुदरगढ़ी मईया मोरे बन मा तै झुला झूले CS

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: HINDI SONG RAMCHANTR SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

Impact ; लॉकडाउन में इनको भोजन की समस्या हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद भोजन मिल गया...

जोगेश्वरी कश्यप बता रही हैं कि वे जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के रहने वाली हैं, शांति पार्क, जे.जे नगर, वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र में काम करती है, ;लॉकडाउन के कारण इनको भोजन की समस्या हो रही थी, तो उन्होंने मदद के लिए सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये थे, सन्देश रिकॉर्ड करने के 10 दिन बाद इनको भोजन उपलब्ध हो गया | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है, जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@7058084594.

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: CORONA IMPACT JOGESHWARI KASHYAP MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

हम 4 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने की बहुत दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...

सुषमा आनंद देवकर रानार कदम वाक् वस्ती लोनी काबुर स्वप्न नगर पुणे में रहती है बता रही है कि वे लोग किराये के मकान में रहते है, परिवार में 4 लोग है, लॉकडाउन में फंसे है,घर में राशन नहीं है, खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8308272341. (167223)

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SONG SUSHMA ANAND DEVKAR VICTIMS REGISTER

हमारे पारा का ट्रांसफार्मर 3 महीने से जल गया है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर, गीता टेकाम के साथ भागवत जुड़े है, बता रहे है कि उनके पारा महुआडांड करचोला पारा का बिजली ट्रांसफार्मर 3 महीने से  जल गया है |उसके कारण इन लोगो को बिजली की बहुत समस्या हो रही है, दुसरे पारा से तार से बिजली खीचकर जला रहे है, पिछले साल ही लाइट लगा था और इस इलाके में हाथी का भी डर है | ट्रांसफार्मर  को लगवाने के लिए लाइनमेन के पास शिकायत भी किये थे लगा देंगे बोलते है | लेकिन अभी तक नहीं लगा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग का नम्बर@9406479057, संपर्क नम्बर@9285364260.  (169440)  DW

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BHAGWAT ELECTRICITY PROBLEM GEETA TEKAM SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

कुंआ सूख गया, हमारे मोहल्ले में पानी का कोई साधन नहीं, हैण्डपम्प लगाने से सरपंच मना कर रहे...

सुजीत कुमार दीपांकर ग्राम-उमरी गंगा बहरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे है कि उनके मोहल्ले उमरी गंगा बहरी में पानी पीने का कोई साधन नहीं है 30 घर की बस्ती है हमारे गाँव के सरपंच हैण्डपम्प लगाने से इंकार कर रहे है | हम चाहते है कि उमरी गंगा बहरी में एक हैण्डपम्प हो जाए तो अच्छा होता जो कुआँ बावली थे सब सुख गए है, अभी पानी पीने की बहुत समस्या हो रही है | एक अंधा व्यक्ति कुंए में गिरकर बीच में मर भी गया है इसलिए मदद के लिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है की सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्या हल करने में मदद करें : सरपंच@9907254038 CEO शुचिता सिंह@8860526244 संपर्क@8878123991.  (169373)  DW

Posted on: Jun 07, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM REWA MP SONG SUJEET KUMAR DEEPANKAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »