काम करने आये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन की समस्या है...
गरीब बस्ती, गली नंबर 58, कीर्ति नगर, मेट्रो स्टेशन, न्यू दिल्ली से सोनू सिंह बता रहे हैं कि वे 5 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के निवासी हैं, वहां काम करने के लिये आये थे लॉकडाउन में फंस गये हैं, उनके पास जो पैसा था, उसका उपयोग हो चुका है, अब साधन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर / सोनू सिंह@9801955661, रंजन कुमार@8002253094.
Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NEW DELHI SONG SONU SINGH VICTIMS REGISTER
Impact: लॉक डाउन के कारण काम बंद है, खाने में समस्या हो थी, अब खाना मिल गया...
मानिकपुर, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में लॉक डाउन में फंसे लोगों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, भूरा बासुदेव बता रहे हैं वे कटनी जिले के रहने वाले हैं और वहां काम करने के लिये होली से पहले आये थे, लेकिन अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद है जिसके कारण वे कहीं जा नहीं सकते हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी अब समस्या का समाधान हो गया है इसलिये वे सभी मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@8435970620.
Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण फंसे है, खाने की व्यवस्था नहीं हो रही है, घर भी आना चाहते है, कृपया मदद करें...
राजलाल कोल, दिनेश प्रसाद कोल बता रहे है कि ग्राम-नुस्की, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के रहने वाले है मजदूरी करने को पुणे में गये थे लॉकडाउन के कारण कम्पनी भी बंद हो गई है और वे लोग वहीँ फंस गए है | उनके पास खाने पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं है |
बहुत समस्या हो रही है| वे लोग जल्द से जल्द घर जाना चाहते है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@7869635596.(165884)
Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINESH PRASAD KOL RAJLAL KOL SONG VICTIMS REGISTER
Impact : साधन ख़त्म हो गया था, खाने की समस्या हो रही थी, अब व्यवस्था हो गयी है...
नयागाँव, फेस 2, सेक्टर 87 नोयडा, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से कलामुद्दीन बता रहे हैं वे बिहार के निवासी हैं, काम करने के लिये वहां गये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने के लिये जो साधन था ख़त्म हो गया है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, समय पर भोजन नहीं मिल पाता था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनके खाने की व्यवस्था हो गयी है इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9711744651. (165606)
Posted on: Apr 30, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY KALAMUDDIN NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
कुआं खोदाई में काम किये थे, एक साल हो गया, पूरा पैसा नहीं मिला...
ग्राम-धोंधा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव में अमरसाय पिता रामसुंदर के नाम से कुआं निर्माण के लिये आया था, उसमे 10 लोगो ने कुआं खोदने का काम किया था, काम के बाद वे जब अपना मजदूरी लेने गये तब उन्हें मटेरियल का पैसा आने के बाद देने के लिये बोले, उसके बाद कई बार काम के पैसे के लिये बोल चुके हैं लेकिन आज कल बोलकर बात को टाल दे रहे थे, उसके बाद जानकारी मिली की पैसा आ गया है, जब बैंक जाकर चेक कराये तो उसमे काम का पूरा पैसा नहीं आया था, उनका काम के उपस्थिती के हिसाब से मजदूरी नहीं मिला है, आज एक साल हो चुके हैं, लेकिन उनका पूरा पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें: संपर्क नंबर@9669117863, 8766756204. पूर्व सरपंच / मंजू नेटी@7089303090, रोजगार सचिव@9669607575.
