हमारे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नही बना हैं, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कुटूमबसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तलंगुराम बघेल बता रहे हैं, कि उनके गाँव में आंगनवाड़ी भवन की समस्या है आंगनवाड़ी केंद्र नही होने कारण गाँव के छोटे बच्चे नही पढ़ पाते हैं गाँव में आंगनवाडी भवन ही नही बनाये हैं, इस आंगनवाडी भवन को लेकर किसी को शिकायत नही किये किन्तु शिक्षा की अगर बात किये जाए तो आंगनबाड़ी बनाना चाहिए क्योंकि नीव का शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों को अपील कर रहें है दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करके आंगनवाड़ी भवन बनवाने में मदद करे जिससे ग्रामीण बच्चों को शिक्षा मिल सके: संपर्क नंबर@7647939642, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: AANGANWADI BASTAR CG DARBHA PROBLEM TALNGURAM BAGHEL

शौचालय अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं

ग्राम-गांजोपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल कुमार मंडावी बता रहे हैं कि उनके गांव में सभी का शौचालय अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है,उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8103357844, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488596694.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: ANIL MANDAVI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET

पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...

गोविन्द सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत-कुमली, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पारा में स्कूल के सामने हैण्डपंप है, बार-बार खराब होता है| वे लोग चाहते हैं कि वहां पर सौर ऊर्जा रहने से पानी कि सुविधा होगी| हैण्डपंप खराब हो जाने से दुर से पानी लाना पड़ता है| इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PHE@8871541769, संपर्क नंबर@7999244112, मिस्त्री@7000377912, सरपंच@939969110.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: BASTAR CG GOVIND THAKUR LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

कच्ची सड़क होने से बारिश में दिक्कत होती है, आवेदन देते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मामडपाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जीवन, पुनीत, परशुराम, बलीराम, बुलकू और संतोष बता रहे हैं| गांव के वार्ड क्रमांक 4 में सड़क की समस्या है| वार्ड में लगभग 55 जनसंख्या हैं| गांव में कच्ची सड़क होने से बारिश में कीचड़ हो जाता है| चलने में दिक्कत होती है| उन्होंने गांव के सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया| अधिकारियों का कहना है| बन जायेगा| लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में सीसी रोड बनवाने में मदद करे : संपर्क नंबर (बलीराम)@7587183559. सरपंच@9340762941, CEO@7861287306.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA JEEVAN ROAD

हमारे गांव में सीसी रोड नहीं है, कई बार मांग करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं...

विनोद नाग, ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा, ब्लॉक दरभा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ से बता रहे हैं कि उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है। उस रास्ते के लगभग डेढ़ सौ लोग गुजरते हैं। रोड बनवाने के लिए कई बार मांग कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं। दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268361304, सरपंच@7734954145.

Posted on: Aug 14, 2021. Tags: BASTAR CC ROAD CG CHHINDAWADA DARBHA PROBLEM VINOD NAG

« View Newer Reports

View Older Reports »