गरीब मज़दूर बैंक की लाइन में खड़े हैं और पूजीपतियों को पिछले दरवाजे से धन पहुंचाया जा रहा है...
मध्यप्रदेश जिला रीवा से भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्ध भारतीय मज़दूर संघ के बृजेश सिंह बता रहे हैं कि नोट बदलने का फैसला अहम है जिसे इसके पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं लिया था । वर्तमान में आम जनता को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर वे नाखुश नहीं हैं । पर जहां एक ओर गरीब और मज़दूर बैंकों के सामने लाइन लगाकर खड़े हैं पूंजीपति वर्ग के लोग किसी प्रकार से बैंको तक अपने पहुच बनाकर नोट परिवर्तन करने में सफलता ले रहे है प्रधानमंत्री को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए । वे बैंकों पर कड़ी से कड़ी निगरानी रखकर व्यवस्था में सुधार तथा अंकुश लाने की सुझाव दे रहे है जिससे गरीबों की नाराज़गी न बढे । बृजेश सिंह@8359810290
Posted on: Dec 18, 2016. Tags: BRIJESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
कोरवा आदिवासी समाज को सरकार दो हिस्सों में बांटकर भेदभाव फैला रही है, ऐसा नहीं करना चाहिए...
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय कोरवा महासम्मलेन से धीरन कोरवा बता रहे है कि छत्तीसगढ़ सरकार कोरवा जनजाति को दो भागों में विभाजित कर एक को डीह कोरवा और दूसरे को पहाड़ी कोरवा कहा जा रहा है जबकि यह दोनों भाई है और ऐसा नही करना चाहिए | इससे दोनों समाजों के बीच भेदभाव उत्पन्न हो रहा है तथा विकासखंड बगीचा जिला जशपुर में के कोरवा जनजाति के कुछ लोगों को सामान्य वर्ग का प्रमाण पत्र दिया गया है । इस विषय में अधिक जानकरी के लिए कोरवा समाज प्रदेश (अध्यक्ष ) रामप्रसाद साय जिनका मोबाइल नम्बर 09406097712 से संपर्क किया जा सकता है । वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने के लिए अपील कर रहे है कि वे अधिकारियों से बात करें और मदद करें । धीरन@8516058432
Posted on: Dec 17, 2016. Tags: DHIRAN KORWA SONG VICTIMS REGISTER
मेरा बिहार, मेरा बिहार, मेरा बिहार...बिहार राज्य गीत
रवि वर्मा मालीघाट जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार ) से उनके राज्य बिहार पर एक गीत सुना रहे हैं:
मेरा बिहार, मेरा बिहार, मेरा बिहार-
ये बिहार है इसकी माटी-
चन्दन की पावन है-
ये बिहार है इसकी माटी...
Posted on: Dec 17, 2016. Tags: RAVI VERMA SONG VICTIMS REGISTER
फसल खेत में खड़ी है और कुछ लोग अपने पालतू पशु खुला छोड़ दे रहे हैं, प्रशासन कुछ नहीं करता...
फसल अभी खेत में खड़ी है और लोग अपने पालतू पशु को खुला छोड़ दे रहे हैं । प्रशासन का इस दिशा में कोई ध्यान नहीं है कह रहे हैं आदिवासी बहुल विकासखंड तमनार जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता। वे बता रहे हैं कि पुराने ज़माने से चले आ रही व्यवस्था और परंपरा का आज के दिनों में नजरअंदाज किया जा रहा है जैसे कुछ लोग पालतू पशुओं को समय से पहले ही चरने के लिए छोड़ दे रहे है जो बची हुई फसलों को नुकसान पंहुचा रहे है जिसे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं कि वे प्रशासनिक अधिकारियों से इस गंभीर समस्या की और ध्यान देकर कुछ उपाय निकालने का बंदोबस्त करें । ग्राम पंचायत सरपंच जी का मोबाइल नम्बर 09329407294. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275
Posted on: Dec 17, 2016. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
ओ छुपने वाले जादूगर अब हमने तुझे पहचान लिया...हिन्दी गीत
ग्राम-तबाही कला, पोस्ट-अखेतपुर, थाना+तहसील-ब्यौहारी, जिला-शहडोल मध्यप्रदेश से आशा साहू एक गीत सुना रही है:
ओ छुपने वाले जादूगर अब हमने तुझे पहचान लिया-
मैं ऐसी नागिन बन जाउंगी जो बिल में जा छुप जाउंगी-
ओ छुपने वाले जादूगर अब हमने तुझे पहचान लिया...
