शहर में हो रही हल्ला, महल में किसकी शादी है...विवाह झूमर गीत
गीता देवी ग्राम-विसेंद्र्पुर, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से एक विवाह में गाया जाने वाला झूमर गीत सुना रही हैं:-
शहर में हो रही हल्ला-
महल में किसकी शादी है-
पापा ने हंसके बोले हैं-
मेरे बेटे की शादी है-
चाचा ने बोले हैं
मेरे भतीजे की शादी है-
शहर में हो रही हल्ला...
Posted on: Dec 19, 2016. Tags: Geeta Devi SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Chhattisgarh in Chhattisgarhi language: 19th Dec 2016...
Today Narmada Prasad and Mamta Rajwade is helping us listen to songs and reports from chhattisgarh in this latest edition of Bluetooth radio program in chhattisgarhi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Dec 19, 2016. Tags: CHHATTISGARH NARMADA PRASAD MAMTA RAJWADE SONG VICTIMS REGISTER
अलख निरंजन सब दु:ख भंजन...मैथिली भाषा में नचारी गीत
मैथिली भाषा में नचारी (शिव भजन) सुना रहे हैं सुनील कुमार मालीघाट ,मुजफ्फरपुर (बिहार) से:
अलख निरंजन सब दु:ख भंजन, जगतक सब कल्याण करू-
दु:ख कलेश के दाबि महादेव, सुन्दर जग निर्माण करु-
ई दुनिया दलदल में फांसल, पापक सागर में भासल-
शिव उद्धार करू पापी के, डुबल बेरा पार करु-
हम सब जरता सॅ बान्हल छी, सूली फाँसी टाँगल छी-
बचा लीय बाबा अवगुण सं, हम सबके उद्धार करू...
Posted on: Dec 18, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
अपना और परिवार का पेट पालने के लिए बिहार के महानंद राजस्थान में शहद निकालते और बेचते हैं...
पेट पालने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते हैं और दूर दूर जाते हैं बता रहे हैं ग्राम सोंडवा जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवान सिंह चोन्गड़ जिनके साथ आज उपस्थित है महानंद शहदवाले जो बिहार के रहने वाले है और वह बता रहे है कि वे एक भूमिहीन व्यक्ति हैं और उनको कोई सरकारी योजना का लाभ नही मिला । वे अत्यंत गरीब परिवार से है जो इस स्थिति में अपने भरण-पोषण के लिए जंगलों में पेड़-पहाड़ो से शहद एकत्रित कर विक्रय करते है जो उनके परिवार का जीवन-यापन करने का आधार है शहद एकत्रित करने के लिए अलग-अलग प्रदेशों में जाते है और रस्सी के सहारे पेड़ में चढ़कर अपने औजारों के साथ शहद निकालते हैं । उनके साथ उनका परिवार भी इस काम में मदद करता है । भुवन@9111229443
Posted on: Dec 18, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
बीपीएल सूची में नाम है पर कई साल से राशन कार्ड नहीं मिल रहा, अधिकारी इधर-उधर घुमाते रहते हैं...
ग्राम पंचायत कैथा, तहसील मनगवा, जनपत पंचायत गंगेव, जिला रीवा मध्यप्रदेश से शिवानन्द दिवेदी के साथ उपस्थित ग्रामीण संतोष केवट पिता सुखराम केवट द्वारा बताया जा रहां है तीन साल पूर्व बीपीएल राशनकार्ड में नाम जोड़वाने के लिए आवेदन दिया गया जो पटवारी द्वारा सर्वे करने के बाद बीपीएलमें नाम जुड़ा जिसके पश्चात राशनकार्ड में हस्ताक्षर नही करने की तथा राशन नही देने की समस्या बता रहे है इस समस्या की जानकारी सचिव-सरपंच से लेने पर बोलते है सीएम हेल्पलाइन 181 में संपर्क करो अत: इस समस्या को सीजीनेट स्वर सुनने वाले से मदद करने की अपील कर रहे है | ग्राम पंचायत सचिव मोबाइल नम्बर 09755994863, जिला कलेक्टर मोबाइल नम्बर 942590397. शिवानंद@7566655210
