देशी ह नंदा गे परदेशी ह मेछराईस...छत्तीसगढ़ी व्यंग्य रचना
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ छतीसगढ़ से कन्हैयालाल पड़िहारी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक व्यंग्य रचना सुना रहे हैं :
देशी ह नंदा गे परदेशी ह मेछराईस-
बाबू के दाई हर एक दिन कहिस मोला-
ए जी सुनो तो ए कैसन जमाना आईस-
चोरी चकड़ी बेईमानी हर अति होगिस-
अउ महंगाई के मार हर भरमाईस-
दरुहा गंजहा कुकुर कसर एती ओती-
एस्नेच लोगन रहबो त कईसन होही गुंजाईस-
ओखर खातिर त नरेन्द्र मोदी के मन हर भरमाईस-
जुना नोट ल बंद करके नवा नोट ल चलाईस-
अभी तक छोटन बड़न जम्मो ल परेशान हावय ओखर खातिर...
Posted on: Dec 21, 2016. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
हम स्कूली छात्राओं को साइकिल का पैसा नहीं मिला है बैंक का चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं...
झारखंड राज्य जिला बोकारो से जी एम रंगीला बता रहे हैं कि जिला बोकारो में ग्राम पंचायत साढ़ानाड़ी में राजकीय माध्यमिक विद्द्यालय के छात्राओं को सायकिल लेने के लिए अभी कोई राशि प्रदान नही की गयी है राज्य सरकार द्वारा कक्षा आठवीं के छात्राओं को सायकिल देने का प्रावधान है पर इस स्कूल के खाते में अभी तक कोई धनराशि नही आई है स्कूल प्रभारी से इस संबध में जानकारी लेने से बोलते है बैंक जाकर चेक करो अत: इस समस्या पर सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने के लिए अपील किये है बोकारो जिला उपायुक्त मोबाइल नम्बर 09470526005, बोकारो जिला शिक्षा पदाधिकारी मोबाइल नम्बर 09431440966. रंगीला@8002242808
Posted on: Dec 21, 2016. Tags: JM RANGEELA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली का तार दो महीने से टूटा हुआ है अधिकारी ध्यान नहीं देते कभी भी दुर्घटना हो सकत
ग्राम-कैथा, जनपद पंचायत-गंग्यो, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानन्द द्विवेदी बता रहे है कि ग्राम कैथा के लोहारों की बस्ती में एक विद्युत् का तार दो महीने से टूटा हुआ है जिसकी शिकायत गाँव के लोगो ने अधिकारियो के पास और लाइनमेन के पास भी किया है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है और कहते हैं कि आप स्वयं इसे प्राइवेट से ठीक करवा लें इसलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, इसके पहले बच्चों को उस तार को छूने से बिजली के झटके लग चुके हैं और कभी भी इससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है । जूनियर कनिष्ट इंजीनियर@7477210220,9425824566, अधिक जानकारी के लिए द्विवेदी@7869992139
Posted on: Dec 21, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
कल हमारे गाँव में एक शेर परिवार घुस आया, आज भी वे आसपास नज़र आ रहे हैं कृपया मदद करें...
जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र से फिरोज पठान बता रहे है डोंगरगांव (हल्बी) ग्राम वीरगांव में बीते कल में शाम 7 बजे को जंगल से दो शेर-शेरनी तथा उनके दो बच्चे गांव में आकर ग्रामवासी चंद्रशेखर मोहर्ले के घर में घुस गया था और करीब पौन एक घंटे से एक घंटे तक रहें कुछ देर बाद कुत्तो के भौंकने के पश्चात वह कुछ दूरी को चले गये और आज दिन में उसे सड़क के किनारें में देखा जा रहा है जिसे सीजीनेट स्वर के माध्यम से निकटतम वन विभाग को जानकारी देकर इन जानवरों को सुरक्षित स्थान में ले जाए जिसे किसी प्रकार की जन-धन हानि न हो जिसे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है । अधिक जानकारी के लिए फ़िरोज़ पठान@9765978070
Posted on: Dec 21, 2016. Tags: FIROZ PATHAN SONG VICTIMS REGISTER
दर्शन दिया हो रे भोरे भोरे गंगा मैया...गंगा गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार गंगा नदी के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे हैं:
दर्शन दिया हो रे भोरे भोरे गंगा मैया-
आपन गंगा मैया के चुनरी चढ़ाईब है-
अंगिया चढ़ाईब जोरे जोरे हो गंगा मैया...
