Bultoo Radio from Muzaffarpur Bihar(Christmas special): 23rd Dec 2016...

Today Sunil Kumar is helping us listen to songs and reports from Muzaffarpur Bihar in this latest edition of Bluetooth radio program in Bhojpuri language in Christmas special program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Dec 23, 2016. Tags: MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR MUZAFFARPUR BIHAR VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में मिडल स्कूल तो खुला है पर उसमे एक ही शिक्षक है और वह भी अक्सर गायब रहती है...

हमारे गाँव में इस साल मिडल स्कूल शुरू हुआ है पर उसमे सिर्फ एक ही शिक्षक है और वह भी अनियमित है बता रहे हैं ग्राम-पोड़ीबहार, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत शाह पंद्रे। वे बता रहे है कि उनके गाँव में कक्षा 6 वी से लेकर कक्षा 9 वी तक इस वर्ष से स्कूल संचालित है और उसमे करीब 200 बच्चे अध्ययनरत है और वहां पर एक ही मैडम है और वो भी समय पर स्कूल नहीं आती है और अक्सर गायब भी रहती हैं जिसके कारण बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कि वे विकासखंड शिक्षा अधिकारी@7888514233, जिला शिक्षा अधिकारी@7898502333, कलेक्टर@ 9977742118 से बात कर बच्चों की मदद करें । रवि@9691317966

Posted on: Dec 22, 2016. Tags: RAVIKANT PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

हमारा ग्राम पहले निर्मल ग्राम था अब स्वच्छ ग्राम भी बन गया है पर हमारे घरों में कोई शौचालय नहीं है.

हमारे गाँव को पहले निर्मल ग्राम घोषित किया गया था अब सुनते हैं कि स्वच्छ ग्राम भी घोषित किया गया है और बताया जा रहा है कि हमारे गाँव में सभी के पास शौचालय है और सभी इसका उपयोग कर रहे हैं । पर हमारे घर में तो कोई शौचालय नहीं बना और बाहर शौच के लिए जाने पर गालियां भी दे रहे हैं पर हम क्या करें पूछ रही हैं निर्मला जी और उनके बच्चे ग्राम-कैथा, जनपद पंचायत-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से शिवानन्द द्विवेदी से । वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि वे जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी@ 9425636535 और कलेक्टर@9425903973 से बात कर इस बारे में प्रश्न पूंछे कि उनके गाँव में शौचालय बनाने में हुए खर्च का क्या हुआ? द्विवेदी@7869992139

Posted on: Dec 22, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

कितना बदल गया इन्सान...गीत-

जिला-डिंडौरी, मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
देख लिया सरकार की हालत क्या हो गयी भगवान कि कितना बदल गया इन्सान-
देख भला सरकार की हालत क्या हो गयी भगवान कि कितना बदल गया भगवान-
चाँद न बदला सूर्य न बदला न बदला रे आसमान कि कितना बदल गया इन्सान-
जो भी होता देश का नेता वो गरीबो को कुछ नहीं देता-
लूट लिया सब देश का इज्जत बन बैठा शैतान कि कितना बदल गया इन्सान...

Posted on: Dec 22, 2016. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

आया करो शरमाया न करो, दिल खोल के भजन गाया करो...भजन गीत

ग्राम-मतगढ़ी, जिला-गढ़वा, (झारखण्ड) से खुशबु गुप्ता एक भजन गीत सुना रही है:
आया करो शरमाया न करो-
दिल खोल के भजन गाया करो-
सोने की लटकी में जलवा लगाईं ले...

Posted on: Dec 22, 2016. Tags: AMARDEEP GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »