आदिवासी नाम उदय को जागृत करबो रे...आदिवासी जागृति गीत
ग्राम-चारपानी, विकासखंड-अमरपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से हिन्दुलाल परस्ते एक आदिवासी उदय प्रेरणा गीत सुना रहे है:
ओ-ओ-ओ हाय हमतो जागृति करबो यार-
आदिवासी नाम उदय को जागृति करबो रे-
आदिवासी पिछड़ी जाति आज कहने वाले-
भैया आज कहने वाले-
आज के क्षण कर चलो न भाई-
सबको जागृत करना है-
हम तो जागृत करबो यार...
Posted on: Dec 24, 2016. Tags: HINDULAL PARASTE SONG VICTIMS REGISTER
आजीविका योजना में स्वंय सहायता समूह बनाकर सरकार ग्रामीणों को गाँव में ही रोज़गार दिला रही है...
ग्राम सोंडवा, तहसील सोंडवा, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवान सिंह चोंगड़ के साथ आज उपस्थित है आजीविका परियोजना के अंतर्गत स्वंय सहायता समूह बनाने वाले कार्यकर्त्ता राजेश भावर जो बता रहे हैं कि यह एक आदिवासी अति पिछड़ा पहाड़ी और जंगली इलाका है जहां से अधिकतर लोगों को काम की तलाश में बाहर पलायन करना पड़ता है इसलिए सरकार ने आजीविका योजना शुरू किया है । वे बता रहे हैं कि इस योजना में वे ग्रामीण पिछड़े इलाके के लोगो के लिए अनेक प्रकार के योजनायें से लाभ पहुचाते है जैसे मुर्गीपालन, मछलीपालन, तथा नई तकनिकी से खेती करना कामों की व्यवस्था कराते है जिससे गाँव की महिलाएं गाँव में ही आजीविका कमा सके । भुवान@9522336913
Posted on: Dec 23, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
दूरकोचा मोर उबाहा, बाहा सेगे बेगे दोना...भूमिज भाषा में गीत
सिद्धेश्वर सरदार पोटका जिला पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड से आदिवासी भूमिज भाषा में एक गीत सुना रहे है:
दूरकोचा मोर उबाहा,बाहा सेगे बेगे दोना-
ओ कोयालां याला याला यालंग जुड़ाथे रे-
आतो आ तोड़ा रे, दिसुम्हरतो ताला रे-
तोसोंह लाबुन बूरां लाबुन लांदा लाबुन-
रच्चा लाबुन ऐ जीबन आधा बीहिन रे...
Posted on: Dec 23, 2016. Tags: SIDDHESHWAR SARDAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Canal sanctioned in our area, will help farmers from 50 villages...
आप सब के सम्मिलित प्रयास से हमारे गाँव में २०१७-१८ में नहर आने वाली है जिससे ५० गाँवों का भला होगा बता रहे हैं रीवा मध्यप्रदेश से शिवानन्द द्विवेदी। वे कहते हैं कि सिंचाई के लिए पानी की सुविधा नहीं होने को लेकर इन्होने कई बार जिला से लेकर दिल्ली तक अपनी बात रखी थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तो इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया कि उनके गाँवों में सिंचाई के लिए कोई सुविधा नहीं है और नहर की व्यवस्था की जाये। सीजीनेट में रिकॉर्ड होने के बाद सीजीनेट के साथियों, मानवाधिकार आयोग और उच्च अधिकारियो की मदद से अब इनके इलाके में नहर बनने की मंजूरी मिल गई है इसलिए सीजीनेट के साथियों, मानवाधिकार आयोग और वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है | द्विवेदी@7869992139
Posted on: Dec 23, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अरहर के दाल के औषधीय गुण
अहमदाबाद (गुजरात) से दीपक आचार्य अरहर के बारे में जानकारी दे रहे हैं. अरहर के पत्तों और दूब घास का रस समान मात्रा में नाक में डालने से माइग्रेन में लाभ होता है. जिन्हें ज्यादा पसीना आए उन्हें एक मुट्ठी अरहर एक चम्मच नमक और आधा चम्मच पिसी हुई सोंठ लेकर सरसों के तेल में छोकना चाहिए और शरीर पर मालिश करना चाहिए| डांग गुजरात के वनवासी के अनुसार अरहर के कोमल पत्तों को पीसकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी सूखने लगते है और जिन्हें दांत में दर्द की शिकायत हो उन्हें अरहर के पतों को चबाकर कुल्ला करने से दर्द ठीक हो जाता है| मध्यप्रदेश के पातालकोट के वनवासी के अनुसार अरहर के दाल के छिलकों सहित पानी में भिगोकर इस पानी से कुल्ला करने से मुहं के छाले ठीक हो जाते है| दीपक@9824050784
