साज़िशें सब सामने होती रहीं, थी खबर फिर भी रहे मदहोश हम...गजल

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार, महेश कटारे सुगम की रचना सुना रहे है:-
साज़िशें सब सामने होती रहीं-
थी खबर फिर भी रहे मदहोश हम-
बेईमानों के बढ़ाये हौसले-
उनका ही करते रहे जयघोष हम-
बेच खाया हमने अपना स्वाभिमान-
मारते ही आये हैं आक्रोश हम...

Posted on: May 04, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मैं अंधा एमए पास बेकार हूँ, सरकार की विकलांगों के लिए आरक्षित खाली पद क्यों नहीं भरे जा रहे...

ग्राम-पाली, पोस्ट-जामहू,त हसील-सिरमौर, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से शिव कुमार द्विवेदी बता रहे है कि मुझे दोनों आँखों से दिखाई नही देता है M.A पास हूँ फ़िलहाल बेरोजगार हूँ कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट चुका हूँ संभाग आयुक्त, जिला कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के नाम भी आवदेन दिया है लेकिन अभी तक कोई रोज़गार नही मिला है कलेक्टर के पास जाते है तो वह कहते है व्यापार करो कुछ लेकिन मै कहना चाहता हूँ कि जो आरक्षित पद खाली है उन पर नियुक्ति क्यों नही कर रहे है, सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये-कलेक्टर@9425903973, कमिश्नर@9425088190,मुख्यमंत्री@9425029827. शिव@9203767814.

Posted on: May 03, 2017. Tags: SHIV KUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : मखाना से भोज्य उत्पाद के विकास एवं अनुसंधान की प्रबल संभावनाएँ हैं...

मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार मखाना के बारे बता रहे है ये बता रहे हैं कि तालाब, झील, दलदली क्षेत्र के शांत पानी में उगने वाला मखाना पोषक तत्वों से भरपुर एक जलीय उत्पाद है। मखाने के बीज को भूनकर इसका उपयोग मिठाई, नमकीन, खीर आदि बनाने में होता है। मखाने में 9.7% आसानी से पचने वाला प्रोटीन, 76% कार्बोहाईड्रेट, 12.8% नमी, 0.1% वसा, 0.5% खनिज लवण, 0.9% फॉस्फोरस एवं प्रति १०० ग्राम 1.4 मिलीग्राम लौह पदार्थ मौजूद होता है । 2002 को दरभंगा के निकट बासुदेवपुर में राष्ट्रीय मखाना शोध केंद्र की स्थापना की गयी।मखाना से भोज्य उत्पाद के विकास एवं अनुसंधान की प्रबल संभावनाएँ है.सुनील@9308571702

Posted on: May 03, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मनरेगा के कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप, कृपया अधिकारियों को फोन कर जांच करवाने में मदद करें...

ग्राम-ईडला, ब्लाक-सेमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से धर्मेन्द्र कुमार उनके गाँव में रोजगार गारंटी योजना में गड़बड़ी की बात बता रहे हैं उदाहरण स्वरुप ये बता रहे हैं ये कि जब रोजगार मांगने के लिए गया तो कहा गया कि आप के सौ दिन का काम पूरा हो चुका है और इन सबंध में जानकारी के लिए आवेदन किया तो आवेदन वापस कर दिया तब मुख्य मंत्री जनसंवाद में आवेदन किया 9 महीना हो चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इस तरह की कई गड़बड़ियाँ इस गांव में हो रही हैं अत: श्रोताओं से निवेदन है कि इनसे बात कर दबाव बनायें जिससे इस तरह कि होने वाली हेरा फेरी को रोका जा सके बी.डी.ओ.@9708736776,मुखिया@9135695470,
रोजगार सेवक@7781936836.धर्मेंद्र@9608798628

Posted on: May 03, 2017. Tags: DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

झूठ को सांच बनाने में लगी है दुनिया, छ: को पांच बनाने में लगी है दुनिया...चुनाव पर कविता

ग्राम-मालीघाट,जिला- मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में एक रचना सुना रहे हैं:
झूठ को सांच बनाने में लगी है दुनिया, छ:को पांच बनाने में लगी है दुनिया-
मै दमकती हुई अहसास का एक आइना, तोड़ कर कांच बनाने में लगी है दुनिया-
हमने गम को लहरा के जरा तरन्नुम लाये, उसमे भी आंच धराने पे लगी है दुनिया-
दिल के जज्बात कुरेदा न करो यारो, उसकी भी जाँच कराने पे लगी है दुनिया ...

Posted on: May 02, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »