जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो...गोंडवाना जागरूकता गीत -
ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी गोंडवाना जागृति गीत सुना रहें है:
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो-
कोल माइंस आवत है पावर प्लांट लगाते है-
जगल झाड़ी बचाना है जड़ी बूटी लगाना है-
कोदों कुटकी खाना है बीमारी से बचना है...
Posted on: Oct 28, 2017. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
Dantewada Kisan Swara : Bultoo(Bluetooth) radio in Hindi : 28th Oct 2017...
Today Sarla Shriwas and Babulal Neti are presenting Bultoo Radio Program in Hindi language in this latest edition of Bultoo radio discussing farming issues from Dantewada district. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Oct 28, 2017. Tags: BAABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER SARLA SHRIVAS
किसान स्वर: धान की खेती करते है, यूरिया खाद का उपयोग नहीं करते उससे ज़मीन खराब होती है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-चंदेनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां कन्हैयालाल केवट गाँव के साथी मुरलीधर नाग, श्यामलाल नाग से बात कर रहे है जो बता रहे है कि ये सब लोग खेती करते है और ये लोग लाल धान, चूड़ीधान जैसी स्थानीय धान की किस्में बोते है और 2 से 3 खंडी धान बो लेते है | ये लोग सिर्फ गोबर खाद का उपयोग करते है और बता रहे है कि D.A.P. और यूरिया जैसे रासायनिक खाद डालने से जमीन ख़राब होता है और उससे बीमार भी पड़ जाते है इसलिए वे रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं. ये अपना जीवन यापन करने के लिए सब्जी बरबट्टी, टमाटर भी उगाते है | इसे खाते हैं और बेचते भी हैं |कन्हैयालाल केवट@8225027272
Posted on: Oct 27, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 3 हैण्डपम्प है 2 खराब, गंदा पानी पी रहे हैं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...
ग्राम-चंदेनार (माडीपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी साथ में गाँव के साथी हेमचंद मंडावी, सुखराम मंडावी बता रहे है कि इनके गाँव में तीन हैण्डपम्प है जिसमे से 2 हैण्डपम्प ख़राब है और दोनों हैण्डपम्प में पाइप की समस्या है| इसके लिए इन्होने ग्राम सभा में शिकायत किये थे तो हो जायेगा बोल रहे थे लेकिन अभी तक नहीं हुआ है और ये इधर उधर नदी नाले और झरने का पानी पी रहे है और उसको पीने से लोगो सर्दी खांसी भी हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या को ठीक करने का अनुरोध करें | ताकि इनके गाँव में पानी की सुविधा हो सके| P.H.E.@9406469505, कलेक्टर@9179530000, संपर्क@9406455921.
Posted on: Oct 27, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
रेमा प्रेम कोछु न यो रेमा प्रेम कोछु...गोंडी गीत
ग्राम-बड़ेकमेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सरिता मरकाम, दीपिका तामो और लक्ष्मी तामो एक गोंडी सुना रहे है :
रेमा प्रेम कोछु न यो रेमा प्रेम कोछु-
कालुड़ो मलुड़ो नयेमानलो यो-
माया येपुर महिमा-
निजोरा जोन्कारा जोड़ी न रो यो-
जो न करा जोरी अलुड़ो मलुड़ो नयेमानलो यो...



