रव नाही आवय आना है जाना...ददरिया गीत-
ग्राम-सरइ, पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मुन्नी बाई एक ददरिया गीत सुना रही हैं:
रव नाही आवय आना है जाना-
गाना बजाना बियाहीया-
जी यानिहा भईया-
दोती ला केजी लगानी रे-
रव नाही आवय आना है जाना-
गाना बजाना बियाहीया...
Posted on: May 03, 2020. Tags: ANUPPUR MP SONG VICTIMS REGISTER YUGRAJ SINGH
Impact: लोगो को राशन नहीं दिया जा रहा था, जिस पर जाँच कराकर कारवाही की गयी-
ग्राम पंचायत-बैजना, प्रखण्ड-निरता, जिला-धनबाद (झारखण्ड) से रंजीत गुइंया बता रहे हैं कि अभी कोरोना वायरस के कारण लोग परेशान लेकिन उन लोगो को जिन्हें मदद की जरुरत है, मजदूरी कर जीवन निर्वाह करते हैं, उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा था, जिसकी शिकायत करने पर उन्हें मदद नहीं मिल रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को मार्च 2020 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद निरिक्षण हुआ और डीलर को दोषी पाया गया और उस पर कारवाही हुई इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8709801669.
Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY DHANBAD JHARKHAND RANJIT GUINYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वस्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसे गैस की समस्या हो वे लाल चाय में नीबू का रस मिलाकर सेवन करें, इससे गैस की समस्या में लाभ हो सकता है, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931.
Posted on: May 02, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
घर जाने का कोई साधन नहीं हैं, पैदल चलकर घर जा रहे हैं...मदद करें-
लक्ष्मीपुर, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से लिट्टू मिंज वहां पर लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, संत नदी के किनारे रांची रोड पर लोग संबलपुर से पैदल अपने अपने घर जा रहे हैं, पैदल जा रहे आनंद गुप्ता बता रहे हैं, उन्हें जाने का साधन नहीं मिला है, भूखे हैं, पैदल अपने घर जा रहे हैं, पैदल जाना मजबूरी है, वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि लोगो के जाने के लिये साधन व्यवस्था करे और खाने की व्यवस्था करे, जिससे सभी अपने घर जा सकें : संपर्क नंबर@9161245344. 7208867880. कलेक्टर@9437490492. (165966)
Posted on: May 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LITTU MINJ ODISHA SONG SUNDARGARH VICTIMS REGISTER
Impact: कार्ड नही होने से राशन लेने में दिक्कत हो रही थी, अब राशन मिल गया है...
ग्राम-सेयाना पथरा, पंचायत-सरई, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से भारत मरावी बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, कार्ड बनवाने के लिये आवेदन देने पर सुनवाई नहीं होती है वे लकड़ी का काम करते है उसे बेचकर अपना घर चलाते है लेकिन अभी लॉक डाउन के कारण वे काम नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण राशन की दिक्कत हो रही थी, अब इस समस्या का समाधान हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9671508465.
